- Back to Home »
- National News »
- रोजगार के मोर्चे पर मोदी सरकार रही नाकाम.....
Posted by : achhiduniya
20 January 2018
महिलाओं के लिए रोज़गार अवसर अब केवल 1% रह गए हैं। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) और अन्य रोज़गार सर्वे के मुताबिक यूपीए-1 के दौरान 2004-09 में 27 लाख नौकरियां देश में पैदा हुई। वहीँ यूपीए-2 के शुरुआती दो सालों 2009-11 के दौरान 18 लाख 80 हज़ार नौकरियां पैदा हुई। जबकि मोदी सरकार के शुरूआती तीन साल में केवल 7.9 लाख नौकरियां ही पैदा हुई हैं। सरकार के चौथे साल 2017-18 का आकड़ा अभी आना बाकी है लेकिन नोटबंदी और जीएसटी से बाज़ार पर पड़े प्रभाव के कारण इस साल का प्रदर्शन पहले से भी खराब हो सकता है।

