- Back to Home »
- Tours / Travels »
- बॉयो टॉयलेट से लैस किसी भी मार्ग पर चल सकेंगी 22 डिब्बे वाली ट्रेन......
Posted by : achhiduniya
02 January 2018
सरकार के मुताबिक 2019 के मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों में बॉयो टॉयलेट लगाने का काम पूरा कर
लिया जाएगा। रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन का कहना है कि मौजूदा उपयोग किए जा रहे
कोचों में बॉयोटॉयलेट की रिट्रो फिटिंग सीमित हद तक कोच डिपो में की जा रही है।
उन्होंने कहा, भारतीय रेल के करीब 55 फीसदी
यात्री कोच को बॉयो टॉयलेट से
लैस कर दिया गया है।
भारतीय रेल के एक अधिकारी के अनुसार अगर हर ट्रेन में डिब्बों की संख्या समान होगी तो हम किसी एक ट्रेन का इंतजार करने की बजाय मौके पर उपलब्ध कोई भी ट्रेन रवाना कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ट्रेनों के 300 से अधिक समूहों और उनके रूट की पहचान की गई है। एक रूट पर ट्रेनों की संख्या में बदलाव और उनका समय नई समय-सारिणी में उपलब्ध होंगे। नई समय-सारिणी का प्रकाशन जुलाई में किया जाना है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रेल डिब्बों की संख्या के संदर्भ में ट्रेनों के मानकीकरण की योजना बना रहा है ताकि सभी ट्रेन सभी रूट पर चल सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी ट्रेनों में 22 डिब्बे होंगे और ये ट्रेनें किसी भी मार्ग पर चल सकेंगी।