- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर की मदद देना बेवकूफी भरा फैसला रहा......डोनाल्ड ट्रंप
Posted by : achhiduniya
01 January 2018
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि 33
अरब डॉलर की मदद अमेरिका की बेवकूफी है, क्योंकि
पाकिस्तान ने बदले में झूठ और धोखा ही दिया। अब और नहीं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका
की तरफ से पाकिस्तान को अब कोई मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन आतंकवादियों
को हम अफगानिस्तान में तलाश रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान अपने
यहां पनाह देत है। पाकिस्तान को बेहद सख्त संदेश देते हुए कहा है कि बीते 15
सालों में पाकिस्तान को मदद देना बेवकूफी भरा फैसला रहा। उन्होंने
कहा है कि पाकिस्तान हमारे नेताओं को मूर्ख समझता है। अमेरिकी सरकार पाकिस्तान को
दी जाने वाले 25 करोड़ 50 लाख डॉलर की
सहायता राशि रोकने पर विचार कर रही है। इससे साफ है कि ट्रंप प्रशासन आतंकवादी
संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई ना किए जाने से असंतुष्ट है। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंध तब से
तनावपूर्ण बने हुए हैं, जब राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि
पाकिस्तान 'अराजकता, हिंसा और आतंकवाद
फैलाने वाले लोगों को पनाहगाह देता है। अमेरिका ने पाकिस्तान को वर्ष 2002 से 33 अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता मुहैया कराई है।
