- Back to Home »
- Property / Investment »
- आने वाले बजट मे बढ़ाया जा सकता है इनकम टैक्स स्लैब....
Posted by : achhiduniya
04 January 2018
नोटबंदी के बाद से ही यह उम्मीद जताई जा रही थी कि आयकर टैक्स स्लैब
को 2.5 लाख से बढ़ाया जा सकता है। वित्त मंत्री के साथ बजट
को लेकर हुई पूर्व परामर्श बैठक में श्रमिक संगठनों ने इस बात को फिर से उठाया है।
उन्होंने मांग की कि है कि इनकम टैक्स स्लैब बढ़ाकर सालाना 5 लाख
रुपए किया जाना चाहिए। श्रमिक संगठनों से उठ रही मांग और लोकसभा चुनाव को देखते
हुए इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव तय माना जा रहा है। फिलहाल 2.5 लाख रुपए की सालाना आय से इनकम टैक्स स्लैब शुरू होता है। अगर सरकार स्लैब
को 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए
करती है, तो लोगों को इसका डबल फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक-सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और
प्रतिनिधियों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से ठीक पहले आ रहे इस बजट के लोकलुभावन होने
की उम्मीद जताई जा रही है।
ऐसे में इस बजट में सरकार आम आदमी को कई मोर्चों पर राहत दे सकती है। अरुण जेटली जी.एस.टी. से लेकर इनकम टैक्स स्लैब घटाने समेत कई बदलावों की घोषणा कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आ रहे इस बजट में यह सौगातें मिल सकती है। जीएसटी में केंद्र सरकार लगातार बदलाव करती जा रही है। अब जब सरकार जीएसटी के बाद अपना पहला बजट पेश कर रही है, तो इसमें वह इस टैक्स व्यवस्था में भी अहम बदलाव कर सकती है। इस बजट में जीएसटी टैक्स स्लैब को कम किया जा सकता है। मौजूदा समय में 0, 5, 12, 18, 28 फीसदी के टैक्स स्लैब हैं। इस बजट में सरकार 12 और 18 फीसदी के टैक्स स्लैब को एक कर सकती है।