- Back to Home »
- Tours / Travels »
- अब ट्रेनों में लगेगा फॉग सेफ डिवाइस....
Posted by : achhiduniya
05 January 2018
देश मे भीषण सर्दी के मौसम में दिल्ली में कोहरे का कहर
देखा जा रहा है जिसके चलते 60 ट्रेनें लेट हो गई हैं। इस बीच 18 ट्रेनों का समय
बदला गया,जबकि 14 ट्रेनें कैंसल कर दी
गई हैं। कोहरे से निपटने को लेकर रेलवे ने ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस लगाना शुरू किया है। आने वाले दिनों में आपकी ट्रेन कोहरे से लेट
नहीं होगी और शायद हादसे भी कम होंगे। फ़िलहाल
क़रीब 1,000 ट्रेनों में ये डिवाइस लगाया जा चुका है। 5000
ट्रेनों में इसे लगाने की योजना है। क़रीब 1 लाख
रुपये की क़ीमत वाले इस डिवाइस से ड्राइवर को आनेवाले सिग्नल और क्रॉसिंग की
जानकारी क़रीब दो किलोमीटर पहले मिल जाती है, जिससे ड्राइवर
सचेत हो जाता है।
अभी तक ये डिवाइस सिग्नल का कलर नहीं बताता। जीपीएस बेस्ड इस डिवाइस से इतनी मदद मिलती है कि पहले कोहरे के मौसम में कभी कभी ड्राइवरों को उतरकर भी सिग्नल देखना होता था। अब पहले पता चल जाता है। इस डिवाइस के बाद कोहरे के मौसम में ट्रेनों की रफ्तार जो 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रहती थी। वह इस डिवाइस के लगने से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच जाती है।