- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- नये मोबाइल फोन में होगी पैनिक बटन की सुविधा......
Posted by : achhiduniya
04 January 2018
देश के कई राज्यों में इसी वर्ष मोबाइल पर पैनिक बटन शुरू
होगी। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 2018 के एजेंडे की जानकारी देते हुए बताई। उन्होंने
बताया कि पैनिक बटन का यूजर ट्रायल 26 जनवरी से उत्तर प्रदेश
में शुरू होगा। इसमें फुल रियल टाइम इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम होगा जिससे की पैनिक
बटन पर सूचना मिलते ही पीडि़त को तत्काल मदद मुहैया होगी। पैनिक बटन सिस्टम में महिला
के परेशानी में होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को और उसके परिवार वालों को मिलेगी,
जिनका नंबर महिला ने फोन में फीड कर रखा होगा।
मुसीबत में फंसी महिला को मदद के लिए पेनिक बटन की सुविधा देने के लिए पैनिक बटन एंड ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम इन मोबाइल फोन हैंडसेट रूल 2016 पहले ही दूरसंचार विभाग नोटीफाई कर चुका है। इन नियमों के तहत आने वाले समय में सभी नये मोबाइल फोन में पैनिक बटन की सुविधा होगी।