- Back to Home »
- Crime / Sex »
- चौकाने वाली बात सिर्फ 6 सेकंड मे ही हैक किया जा सकता है डेबिट-क्रेडिट कार्ड....?
Posted by : achhiduniya
04 January 2018
वैज्ञानिकों का कहना है कि महज छह सेकेंड में कोई हैकर
आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड की संख्या, उसकी मान्यता समाप्त होने की जानकारी और सुरक्षा कोड का अनुमान लगा सकता
है। ऑनलाइन भुगतान को धोखाधड़ी से बचाने के लिए किए गए
सभी सुरक्षा उपायों को तोड़ने में सफलता हासिल करने वाले स्वचालित रूप से और
प्रणाली के जरिये कार्ड की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न तरह की जानकारी इकटठा करके और
विभिन्न वेबसाइटों पर इन जानकारियों को डालकर कुछ सेकेंड के भीतर ही हैकर सुरक्षा
संबंधी सभी आवश्यक आंकड़े जुटा सकते हैं। अनुसंधानकर्ताओं का मानना है,कि अनुमान लगाकर हमला करने के इस तरीके का उपयोग हाल ही के टेस्को साइबर
हमले में किया गया। न्यूकासल की टीम का मानना है कि अगर आपके पास एक लैपटॉप और
इंटरनेट कनेक्शन है तो यह काम बहुत ही आसान है। न्यूकासल विश्वविद्यालय के पीएचडी
के अनुसार इस तरह के हमले से दो कमजोरियों का पता लगता है,जो
अपने आप में बहुत गंभीर नहीं हैं, लेकिन दोनों का इस्तेमाल
अगर एक साथ किया जाए तो वे पूरे भुगतान प्रणाली के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। वर्तमान
भुगतान प्रणाली विभिन्न वेबसाइटों के जरिये किए जाने वाले भुगतान के कई अमान्य
अनुरोधों का पता नहीं लगा पाती है।
