- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- घर की तिजोरी बनाती है धनवान....?
Posted by : achhiduniya
17 January 2018
वास्तु में तिजोरी की दिशा समेत कई ऐसे बातें बताई गई
हैं, जिनसे आपके यहां लक्ष्मी की कृपा बनी
रहें। आइए जानते है ज्योतिषीय उपायों की मदद से आपकी तिजोरी हमेशा धन-धान्य से भरी
रहे। धन को सुरक्षित रखने के लिए एवं एकत्रित करने के
लिए घरों में तिजोरियों का प्रयोग करते हैं। घर या प्रतिष्ठान में रखी तिजोरी को
लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। घर में तिजोरी पश्चिम तथा दक्षिण दिशा की दीवार से
में सटाकर रखनी चाहिए। जिससे तिजोरी के द्वार पूर्व तथा उत्तर दिशा में खुलें।
हमें अपने घर के चारों कोनों में कभी भी तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। तिजोरी में 10-10
के नए नोटों की एक गड्डी रखें, इसके साथ कुछ
पीतल और तांबे के सिक्के भी रखें। आप तिजोरी में पीले सिक्के भी रख सकते हैं।
इनमें से कुछ सिक्कों को अपने पर्स या जेब में भी रखें। तिजोरी का कमरा चौकोर या
आयताकार होना अच्छा रहता है । इसकी ऊंचाई भी अन्य कमरों से कम नहीं होनी चाहिए। इस
कमरे दहलीज़ होना शुभ होता है।
