Showing posts with label Astrology / Vastu. Show all posts

कपूर करे बड़ी से बड़ी बुरी नजर को कोसों दूर...

लोगों का मानना है कि किसी की बुरी नजर से व्यक्ति के जीवन में अशुभ घटनाएं घट सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा सरल और घरेलु उपाय बताएंगे जिससे अपनाकर आप अपना और अपने  घरवालों को बुरी नजर से बचा सकते हैं। घर के मंदिर में कपूर तो हमेशा रखा ही रहता होगा। यह कपूर पूजा-पाठ के साथ-साथ नजर उतारने के भी काम आता है। इसके अलावा, मान्यता है कि कपूर का धुआं वातावरण को भी शुद्ध करता है और आसपास की निगेटिव एनर्जी भी दूर करता है। कपूर के प्रयोग से बुरी नजर से बचाने के 

उपायों के बारे में,कपूर के एक टुकड़े को किसी दीपक में रख कर जलाएं। अब इसे किसी कांसे या फिर चांदी के बर्तन थाली, प्लेट आदि में रखें। अब अपने घर के हर एक कोने में इसे घुमाएं। इसके बाद जिस घर के सदस्य को नजर लगी है उसके पास भी इसे ले जाएं। इससे आपके घर से बुरी नजर का साया हट जाएगा। अगर किसी जातक को नजर दोष की शिकायत हो, तो अपने सिर के ऊपर जलते हुए कपूर को घुमवाएं। याद रहे कि इसे 7 बार घुमाना है फिर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। फिर इसके बाद कपूर को अपनी चुटकी में समेटें और घर के बाहर फेंक दें। घर के मंदिर में एक कपूर जलाएं और सभी सदस्यों को एक साथ खड़ा कर उनके सिर के ऊपर इसे घुमाएं।

19 July 2025
Posted by achhiduniya

क्या बनते काम बिगड़ जाते है बुरी नजर और नकारात्मकता से है परेशान मंगलवार के दिन करें यह उपाए हर मुश्किल होगी आसान...

कई बार नकारात्मकता शक्तियां और किसी की बुरी नजर घर में परेशानियां पैदा कर सकती है। अगर आपके जीवन में भी ऐसा कुछ चल रहा है तो मंगलवार को किए जाने वाले कुछ उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। यह उपाय बुरी नजर और नकारात्मकता से तो आपको दूर रखते ही हैं, साथ ही जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में भी आपको लाभ दिलाते हैं। आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार के दिन एक मौली, यानि कलावा लेकर हनुमान जी के मन्दिर जायें और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मन्दिर में ही 
रखा रहने दें। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपके काम में आ रही परेशानी दूर होगी। अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये, अपने परिवार को हर बुरी नजर से बचाये रखने के लिये मंगलवार के दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मन्दिर में रख आयें। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि रहेगी और आपके परिवार की हर बुरी नजर से सुरक्षा होगी।

आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद थोड़े-से चमेली के फूलों को इकट्ठा करें। अब उन चमेली के फूलों की माला बनाएं और हनुमान जी के मन्दिर में जाकर भगवान को वो माला अर्पित करें। साथ ही अपने परिवार की खुशियों की प्रार्थना करते हुए एक धूपबत्ती भी जलाएं। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की खुशियां हमेशा बरकरार रहेंगी। यदि आपका बच्चा अचानक से रात को सोते समय डर जाता है या उसे दूसरे नये लोगों से मिलने-जुलने में परेशानी होती है,तो आज के दिन आपको श्री हनुमान की उपासना करनी चाहिए। साथ ही भगवान को केसरिया सिन्दूर अर्पित करना चाहिए और अपने बच्चे के माथे पर भगवान के चरणों से लिया गया सिन्दूर लगाना चाहिए। 
मंगलवार को ऐसा करने से आपके बच्चे का डर खत्म होगा और नये लोगों से मिलने में उसे किसी प्रकार की हिचक नहीं होगी। आप अपने घर-परिवार में खुशियों की बौछार करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक लोटा जल में लाल कनेर का फूल डालकर सूर्यदेव को चढ़ाना चाहिए और उन्हें प्रणाम करना चाहिए। अगर कनेर का लाल फूल मिलना संभव न हो तो कुछ दाने चावल के भी डाल सकते है। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार में खुशियों की बौछार ही बौछार होगी।
12 May 2025
Posted by achhiduniya

घर में जूते-चप्पल कहां-कैसे रखना चाहिए....?

घर वालों को भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता वास्तु अनुसार घर में जूते-चप्पल की भी एक सही दिशा बताई गई है। घर में कहीं भी जूते-चप्पल रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। जूते-चप्पलों को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार की सुख-शांति भंग होती है। इससे घर आई लक्ष्मी जी चौखट से ही लौट जाती है। धन आगमन का रास्ता रुक सकता है।  वास्तु के अनुसार जूते और चप्पलों को उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ये दिशा मां लक्ष्मी की होती 
है और इस दिशा में जूते रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जूते-चप्पल यहां होने से बरकत चली जाती है। वास्तु अनुसार घर पर जूते-चप्पल को हमेशा अलमारी में रखना चाहिए। अलमारी की दिशा दक्षिण या पश्चिम रखें। जूते-चप्पल रखने के लिए यही दिशा सही मानी गई है। घर के बेडरूम में जूते-चप्पल कभी नहीं रखने चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता है। पति-पत्नी के रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अग्नि और अन्न दोनों को पूजनीय माना गया है,लेकिन आजकल लोग रसोई में भी जूते चप्पल का उपयोग करने लगे हैं,जो वास्तु के अनुसार गलत है। किचन में जूते-चप्पल रखना अशुभ माना गया है,इससे दरिद्रता आती है।
02 August 2024
Posted by achhiduniya

आसान उपाए अपनाए घर-ऑफिस का वास्तु दोष दूर भगाएं....

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो घर-ऑफिस के हर कमरे में रौशनी अच्छी होनी चाहिए। कई बार लोग एक कमरे में ज्यादा रौशनी वाले बल्ब लगा देते हैं और दूसरे कमरे में कम रौशनी वाला, इसकी वजह से आपकी आंखों पर तो नकारात्मक प्रभाव पड़ता ही है, साथ ही ये वास्तु दोष का भी कारण माना जाता है। इसलिए घर के हर कमरे में आपको समान रौशनि वाले बल्ब लगाने चाहिए। घर-ऑफिस  की साफ-सफाई करना बहुत आवश्यक होता है लेकिन घर की सफाई करने वाली चीजों को कभी भी खुले में आपको रखना नहीं चाहिए। आपको झाडू या पोछे को किचन में किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर आसानी से 
किसी की नजर न जाए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर का खराब वास्तु भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाता। वास्तु दोष अगर आपके घर-ऑफिस में मौजूद है तो आपको घर के मुख्य दरवाजे पर अच्छी रौशनी रखनी चाहिए। खासकर रात के समय तेज रौशनी वाला बल्ब जलाकर आपको रखना चाहिए। इसे आप मुख्य दरवाजे के बाहर भी लगा सकते हैं।  घर में कभी भी आपको टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए, इसके साथ ही बासी खाना, सूखे हुए फूल भी घर के अंदर नहीं होने चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा रुक सकती है। वहीं ये चीजें अगर आप समय रहते ही घर से बाहर कर देते हैं तो कई परेशानियां आपके जीवन में नहीं आती।
अगर घर बनने के बाद वास्तु दोष किसी वजह से उत्पन्न हो जाता है तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि घर में कभी भी ऐसा फर्नीचर न लाएं जो तिकोना हो। हमेशा घर का फर्नीचर गोल या चौकोर होना चाहिए। घर में अगर बेडोल आकार का फर्नीचर रखते हैं तो आर्थिक नुकसान आपको हो सकता है। आपको घर के किचन में कभी भी दर्पण नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं, किचन में दर्पण होने से घर के लोगों का स्वास्थ्य बार-बार खराब हो सकता है। अगर वास्तु से जुड़े इन नियमों का आप पालन करते हैं तो घर में वास्तु दोष होने के बाद भी उसका बुरा असर देखने को नहीं मिलता। 

13 June 2024
Posted by achhiduniya

बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जाने कमरे में क्या रखे और क्या नहीं...?

वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे से जुड़ी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जिससे बच्चों के जीवन में भी हमेशा खुशियां बनी रहें। वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। अगर बच्चे के कमरे में चीजें फैली हुई रहती हैं या ऐसा सामान रखा होता है जिसका कोई इस्तेमाल नहीं है, तो बच्चे का विकास ठीक से नहीं होता। वास्तु के अनुसार अव्यवस्थित कमरा बच्चे के भविष्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता।  आप बच्चों के कमरे में किताबें, फूल, प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाती तस्वीरें, संगीत से जुड़ी चीजें रखते हैं,तो इससे बच्चे के विकास में सहायता होती है। ऐसे चीजें रखने से बच्चे के मन में सकारात्मक विचार आते हैं और उसके सोचने-समझने की 
क्षमता भी बेहतर होती है। इन चीजों को देखने से बच्चे की रचनात्मकता भी विकसित होती है और बच्चे की नींद के लिए भी इन्हें शुभ माना जाता है। बच्चे के कमरे में कभी भी ऐसी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए जिनमें ज्यादा डार्कनेस होजिनसे किसी तरह का नकारात्मक विचार मन में आता हो। ऐसी तस्वीरें अगर बच्चे के कमरे में होंगी तो बच्चे का मन अशांत हो सकता है और साथ ही उसके विचारों पर भी इसका गलत असर देखने को मिल सकता है।






कभी भी आपको बच्चे के कमरे में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए, साथ ही ऐसी तस्वीरें भी कमरे में नहीं लगानी चाहिए जिनमें कांटेदार पौधे बन हों। ये पौधे बच्चे को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियां दे सकते हैं। बच्चों के कमरे में खिलौने बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन टूटे हुए खिलौने बच्चे के कमरे में नहीं होने चाहिए। टूटे हुए खिलौने बच्चे के अंदर नकारात्मकता भर सकते हैं। इसका बुरा असर बच्चों की सेहत पर भी देखने को मिल सकता है। कभी भी छोटे बच्चे के कमरे में दर्पण यानि आईना नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करना बच्चे की नींद और मानसिक विकास के लिए अच्छा नहीं होता। अगर बच्चे के कमरे में दर्पण लगा हो तो बार-बार बच्चा अपना प्रतिबिंब देखता है और इससे वो भ्रमित भी हो सकता है। अगर दर्पण बच्चे वाले कमरे में रखना जरूरी ही हो जाए, आपके पास जगह की कमी हो तो ऐसी जगह पर रखें जहां बच्चे की नजर न पड़े। 
21 May 2024
Posted by achhiduniya

काला धागा कब करें धारण करना सही या गलत..?

काला धागा बांधने से पहले कुछ बातों का ध्यान हर किसी को रखना चाहिए, नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि काला धागा आपको नजर दोष से बचाता है और साथ ही ग्रहों के बुरे प्रभाव को भी कम करता है। काला धागा शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है। इसलिए शनि ग्रह की दशा, अंतर्दशा और ढैय्या में इसे पहनने से लाभ होते हैं। अगर आप भी काला धागा पहनना चाहते हैं तो सबसे पहने आपको किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली दिखानी चाहिए। कुंडली में शनि और अन्य ग्रहों की स्थिति को देखकर अगर आपको काला धागा पहनने की सलाह दी जाती है, तभी आपको धारण करना चाहिए। अगर आप काला धागा पहनने 
वाले हों तो याद रखें, अन्य किसी रंग का धागा आपके हाथ या पैर में नहीं होना चाहिए। अगर आप काले धागे के साथ किसी अन्य रंग का धागा भी धारण कर दते हैं तो परेशानियां आपके जीवन में पैदा हो सकती हैं। काला धागा पहनने के लिए सबसे सही जगह भैरव मंदिर होती है, यानि आपको किसी भैरव मंदिर में जाकर ही काला धागा पहनना चाहिए। इसके साथ ही शनि मंदिर में भी आप काला धागा पहन सकते हैं। अगर आप भैरव मंदिर के किसी पूजारी से काला धागा लें और इसे धारण करें तो बहुत अधिक फायदेमंद आपके लिए साबित हो सकता है।



काला धागा धारण करने से पहले इसे अभिमंत्रित अवश्य कर लें, बिना अभिमंत्रित किए काला धागा पहनने से आपको कोई खास लाभ प्राप्त नहीं होगा। काले धागे को अभिमंत्रित करने के बाद शनिवार के दिन ही इसे आपको पहनना चाहिए। काला धागा पुरुषों को अपने दाहिने पैर में धारण करना चाहिए,जबकि स्त्रियों को बाएं पैर पर। वहीं स्त्री-पुरुष दोनों दाहिने हाथ पर काला धागा पहन सकते हैं। काला धागा बांधने के बाद ऐसा कार्य न करें जिससे किसी का दिल दुखे। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।  इसके साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याएं भी काला धागा पहनने से दूर हो सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काला धागा पहनने से आर्थिक पक्ष में भी सुधार देखने को मिलता है। 




ये आपकी मानसिकता में सकारकात्मक बदलाव लेकर आता है और आप हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं। इन फायदों के साथ कई अन्य फायदे भी काला धागा पहनने से मिलते हैं।  नजर दोष से बच्चों को बचाने के लिए भी काला धागा पहनाया जाता है। अगर आप काला धागा पहनते हैं तो नकारात्मक शक्तियां आप पर हावी नहीं हो पाती।
 
17 May 2024
Posted by achhiduniya

आपकी ये आदतें शनि देव को नाराज व कुंडली में शनि दोष उत्पन्न करती है....

नवग्रहों में शनि देव सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं,ऐसे में शनि देव का शुभ-अशुभ प्रभाव भी किसी व्यक्ति या राशि पर अधिक दिनों तक रहता है,लेकिन शनि देव से हमेशा डरने की जरूरत नहीं हैक्योंकि शनि देव केवल उन्हें ही दंडित करते हैं जो गलत कामों को करते या गलत आदतों को अपनाते हैं। वहीं जो लोग शनि देव की पूजा करते हैं, अच्छे कर्म करते हैं और दया भाव की दृष्टि रखते हैं,उनसे शनि देव प्रसन्न रहते हैं और हमेशा शुभ फल देते हैं। शनि देव की शुभता से सफलता मिलती है और रंक भी राजा बन जाता है,कहा जाता है कि कुछ ऐसी आदते हैं, जिन्हें शनि देव सख्त नापसंद करते हैं। जिन लोगों में ये आदते होती हैं, उनसे शनि देव क्रोधित 

रहते हैं। इसलिए जाने-अनजाने में भी इन कामों को नहीं करना चाहिए।# बड़ों का अपमान करना:- जो लोग बड़े-बुजुर्गों या असहायों का अपमान करते हैं उन्हें शनि देव दंडित करते हैं और इन पर हमेशा ही शनि की क्रूर दृष्टि रहती है। ऐसे लोगों को कभी भी समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है। जीवनभर इन्हें कष्टदायक परिस्थितयों का सामना करना पड़ता है और ये लोग मानसिक तनाव से ग्रसित होते हैं।#चलने की ऐसी आदत:- बहुत लोगों की आदत होती है कि वे चलते समय जूते-चप्पलों को घसीटकर चलते हैं। इस आदत से शनि देव को बहुत क्रोध आता है। इसलिए अगर आप भी इस तरह से चलते हैं,तो तुरंत इसे छोड़ दें। वरना आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगेगी और बनते-बनते काम भी बिगड़ जाएंगे। 

साथ ही इस आदत से कर्ज का बोझ भी बढ़ता है।# बैठे-बैठे पैर हिलाना:- कुछ लोग बैठकर अपने पैरों को हिलाते रहते हैं,लेकिन यह आदत शुभ नहीं मानी जाती है। साथ ही इस आदत से शनि देव भी नाराज होते हैं। इस आदत से आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।# उधारी न लौटाना:- जरूरत पड़ने पर किसी से मदद लेना बुरी बात नहीं है,लेकिन उधारी न लौटाना बुरी आदत है। जो लोग पैसा उधार लेते हैं और जान बूझकर पैसा वापस नहीं करते हैं,उन्हें शनि की बुरी दृष्टि का सामना करना पड़त है। इसलिए कोशिश करें कि उधारी लिया गया धन जल्द से जल्द लौटा दें।# बाथरूम और रसोई को गंदा रखना:- रसोई में हमेशा जूठे बर्तनों का ढेर रखना या बाथरूम को गंदा रखने से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है। ज्योतिष में भी इसे घर से लिए बहुत अशुभ माना जाता है। साथ इन आदतों से शनि देव भी नाराज होते हैं।

26 April 2024
Posted by achhiduniya

शनि दोष दूर करने के आसान उपाए....?

 शनि ग्रह दोष का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते है,लेकिन शनिदेव से घबराने या डरने की बजाए उनकी आराधना करनी चाहिए। क्योंकि शनि देव न्याय प्रिय ग्रह है वे इंसान को उसके कर्मों के अनुसार दंड व पुरस्कार देते है। यदि किसी व्यक्ति के कुंडली में शनि ग्रह खराब है तो उसे इन आसान उपायों से ठीक कर शनि की पीड़ा से मुक्ति पाई जा सकती है।
शनि साढ़ेसाती, ढैय्या जैसे शनि 
दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन काले तिल, काला कपड़ा, काली उड़द दाल, तेल, जूता-चप्पल, गुड़ और काले रंग के का दान करें।  किसी गरीब जरूरतमंद को इन चीजों का दान करने से शनि दोष ठीक होता है। शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा शनिवार के दिन शनि देव के बजरंबली की पूजा भी जरूर करें। शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने के बाद तेल का दीया जलाएं। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे सभी दोष से मुक्ति मिलती है। साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने लिए शनिवार के दिन शनि देव के मंत्रों का जरूर करें।  साथ ही शनि चालीसा का पाठ  करने से भी ढैय्या, साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
20 April 2024
Posted by achhiduniya

धन आगमन के रास्ते खोलते है ये वास्तु टिप्स.....

आज के दैनिक जीवन व्यापन में पैसा बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तु उपायों के जरिए अपने आर्थिक जीवन में सुधार लाया जा सकता है। वास्तु के अनुसार, घर के प्रवेश द्वारों की देखभाल अच्छे से करनी चाहिए। प्रवेश द्वारों की देखभाल घर की सुरक्षा, साफ़-सफाई, और संतुलित ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण है। अगर घर के नल से पानी के रिसाव होता हो तो इसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। जल को धन का रूप माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नल या टंकियों से अनावश्यक बहता पानी शुभ नहीं माना जाता है। घर में ईशान कोण पर पूजा घर को बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि ईशान कोण में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में 
स्वास्तिक का निशान होना चाहिए,अगर घर में वास्तु दोष हो तो आपको घर में रोज कपूर जलाना चाहिए। घर में अव्यवस्थित नहीं रखना चाहिए। अव्यवस्थित घर से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं।  यह चिंता, तनाव और आर्थिक अस्थिरता का भी कारण बन जाता है। घर की अलमारी को दक्षिण की दीवार से सटाकर रखना चाहिए, ताकि उसका दरवाज़ा उत्तर की ओर खुले। इसके पीछे का विज्ञानिक कारण यह है कि सूर्य की किरणें पूर्व में से आती हैं और दक्षिण की दीवार को प्रकाशित करती हैं। वास्तु में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना उत्तम माना गया है।

कनकधारा स्तोत्र यानी स्वर्ण या धन की वर्षा करने वाला मंत्र,इस स्तोत्र का पाठ शुक्रवार, पूर्णिमा के दिन, दिवाली और संभव हो तो नियमित करना चाहिए। वास्तु में शंख और पिरामिड को बहुत ही शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माना गया है। शंख को पूजा स्थल पर रखना चाहिए। पिरामिड को घर की उत्तर दिशा में रखने से धन प्राप्ति की इच्छा जल्दी पूरी होती है। घर के मेन गेट पर तुलसी के पौधे को रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा,घर की पूर्व या उत्तर दिशा में भी तुलसी का पौधा रखना अच्छा होता है। हर दिन सुबह घर की खिड़कियों और दरवाज़ों को खोलना चाहिए। जब सूर्य उगता है, तो उसकी किरणें घर के अंदर आने लगती हैं, जिससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 



इसके अलावा, प्राकृतिक रोशनी से वास्तु दोष कम होते हैं। अगर आपके घर में कांटेदार, मुरझाए या दूध निकलने वाले पौधे हैं तो इन्हें हटा दें। वास्तु शास्त्र में इन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है. वहीं क्रासुला का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।
 
18 April 2024
Posted by achhiduniya

अगर चाहते है शनि की साढ़ेसाती,ढैय्या और महादशा से बचना तो करें व्यवहार में ऐसे बदलाव...

ज्योतिष शस्त्रों में शनि को सूर्य पुत्र व न्याय प्रिय ग्रह बताया गया है। जो मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर अच्छे और बुरे फल प्रदान करता है। इसी कारण इसे दंडाधिकारी,न्याय का देवता और कर्मफलदाता भी कहा जाता है। शनि कर्मफलदाता भी हैं। शनि उन लोगों को अवश्य ही दंड देते हैं जो दूसरों के हक छीनने का काम करते हैं। कभी किसी के अधिकार और हक न छीने ऐसा करने से शनि भयंकर नाराज होते हैं। शनि ऐसे लोगों को राजा से रंक बनाने में देर नहीं करते हैं जो अपनी शक्ति और पद का अभिमान करता है,जो ऐसा करते हैं उन्हे शनि अपनी महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान सजा देने के काम करते हैं। अक्सर लोगों को भ्रम हो जाता है 
कि शनि जब अशुभ हों तो शनि का दान, सरसों का तेल चढ़ाकर प्रसन्न किया जा सकता है,लेकिन ऐसा नहीं है। शनि के उपाय तभी फलीभूत होते हैं,जब आप अपना आचरण भी ठीक रखते हैं। शनि देव कमजोर और असहाय लोगों को भी प्रतिनिधित्व करते हैं। जो लोग इन लोगों का भला करते हैं। समय समय पर मदद को आगे आते हैं शनि महाराज विशेष कृपा प्रदान करते हैं। जो लोग नियमों का पालन करते हैं, शनि उन्हें कभी कष्ट नहीं देते हैं,नियम-कानून को कभी नहीं तोड़ना चाहिए। जो लोग जानबूझकर नियमों की अनदेखी करते हैं,उनकें शनि कठोर दंड देते हैं। 
नशा नहीं करना चाहिए, शनि ऐसे लोगों का जीवन कष्टों से भर देते हैं, जो किसी भी तरह का नशा करते हैं, ऐसे लोगों की सुख-शांति सभी कुछ शनि देव छीन लेते हैं।  यदि किसी को भयंकर कष्ट हैं,पीड़ा में है और उसे मदद की आवश्यकता है। जो लोग ऐसे समय में मनुष्य या जीव-जंतु की मदद करते है, शनि ऐसा करने वालों से अपार प्रसन्न होते हैं। समय आने पर शनि ऐसे लोगों को छप्पर फाड़कर देते हैं। शनि उन लोगों पर अपनी कृपा अवश्य बरसाते हैं जो कुष्ट रोगियों की सेवा करते हैं,उनके लिए दवा-पट्टी आदि की व्यवस्था करते हैं। शनि उन लोगों को भी विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जो प्रकृति को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। अपने आसपास पर्यावरण की देखभाल करनी चाहिए। जीव-जंतुओं की सेवा करने से भी शनि प्रसन्न होते हैं। 




शनि नियम और अनुशासन हैं। जो लोग इनका पालन नहीं करते हैं,उन्हें समय आने पर शनि कठोरतम दंड़ प्रदान करते हैं। जो लोग धन आने पर उसका गलत प्रयोग करते हैं, दूसरों का अहित करने के लिए धन का व्यय करते हैं, शनि ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करते हैं। धन का इस्तेमाल लोक कल्याण के लिए करना चाहिए।
27 February 2024
Posted by achhiduniya

शनि देव है अपने ही पिता सूर्य देव के कट्टर शत्रु जाने क्यू...?

पौराणिक मान्यता के अनुसार शनि देव सूर्य देव के पुत्र हैं। सूर्य देव का विवाह संज्ञा देवी से हुथा था। उनसे यमराज और यमुना देवी प्रकट हुई थीं। सूर्य देव के तेज के कारण संज्ञा देवी ने अपना ही एक रूप छाया का प्रकट कर लिया और उन्हे सूर्य देव की सेवा में लगा दिया। यह बात सूर्य देव जान नहीं पाए क्योंकि संज्ञा और छाया देवियां दोनों दिखने में एक जैसी थीं। संज्ञा देवी ने अपनी छाया का रूप सौंपते ही वो वहां से सूर्य देव को ये बात बताए बिना वहां से चली गईं। ज्योतिष शास्त्र में भी देखा जाए तो बुध और राहु-केतु को 
छोड़ कर सारे ग्रह सूर्य देव के निकट आते ही अस्त हो जाते हैं। भला उनका तेज कैसे कोई सहन कर सकता है। बाद में छाया देवी के पुत्र शनि देव हुए उनका रंग थोड़ा सांवला था। जब सूर्य देव ने शनि देव को देखा तो उन्होंने ने देवी छाया से कहा कि यह मेरा पुत्र नहीं हो सकता। यह बात सुनते शनि देव अपनी मां छाया का अपमान न सह सके और तब से वह अपने पिता से बैर करने लगे। इसलिए कहा जाता है कि शनि देव की अपने पिता सूर्य देव से शत्रुता रहती है जिसके पीछे ये कारण छिपा हुआ है। शनि देव सदैव बुरे फल ही देते ऐसा नहीं हैं। हम  जैसा काम करते हैं उसका फल वो हमें देते हैं। 
अगर शनि देव इतने ही क्रूर होते तो ज्योतिष शास्त्र के फलादेश में भला उनके द्वारा शश योग फिर क्यों बनताये बस धारणना है कि वह एक क्रूर ग्रह हैं। जितने वो सख्त हैं उतने ही वह सौम्य भी हैं।
04 December 2023
Posted by achhiduniya

धनतेरस पर स्टील/प्लास्टिक से दुर्गती पीतल से समृद्धि,आखिर क्यों धनतेरस के दिन पीतल बर्तन खरीदना है लाभी क्या है वैज्ञानिक व धार्मिक रहस्य....?

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के पीछे का कारण क्या है...? आखिर क्यों धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक पौराणिक कथा के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन हो रहा था और इसी दिन भगवान धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि के हाथों में पीतल का कलश था इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। जो अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक के साथ धन संपदा मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन आप किसी भी वस्तु की खरीदारी करते हैं तो आपको उसमें 
13 गुना ज्यादा वृद्धि होती है। इसलिए कई लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं। यहां तक की लोगों के द्वारा चांदी के लक्ष्मी- गणेश और चांदी के सिक्के भी घर लाए जाते हैं ताकि घर में बरकत बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे। जहां धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है, वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है जिसे खरीदने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। इसे खरीदना अशुभ माना जाता है। एल्यूमीनियम भी दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। ध्यान रहे धनतेरस के दिन आप कोई भी धारदार चीज ना खरीदे इससे घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाजार से नई धातुओं को खरीदना शुभ होता है। [नोट यह ज्योतिष मार्गानुसार बताई जानकारी आप सहमत हो यह जरूरी नहीं]
10 November 2023
Posted by achhiduniya

दिन के हिसाब से पहने कपड़ों के रंग ग्रहों से जुड़े दोषों को दूर कर खोल सकते है आपके तरक्की व सफलता के द्वार..?

प्रक्रति को सात रंगों की छटा बिखेरते देखा जाता है जिसे सतरंगी कहा जाता है। ये सारे कलर आपके जिंदगी में रंग भरने का काम करते है। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता, सुख-शांति और समृद्धि आएगी। इस कलर थेरेपी को अपनाने से आपका दिमाग भी शांत रहेगा। सोमवार का दिन चंद्रमा को भी समर्पित है। चांद की चमक चांदी जैसी होती है। इसलिए इस दिन सफेद रंग या फिर चांदी जैसी चमक वाली कपड़े पहनें। मंगलवार को आप गुलाबी रंग का कपड़ा पहन सकते हैं। यह रंग  मंगल ग्रह से संबंधित है।  बुधवार को हरा रंग पहन सकते हैं गुरुवार को पीला रंग शुक्रवार को पहनिए गुलाबी/सफेद शनिवार को ग्रे या ब्लू कलर और सप्ताह के पहले दिन 
पहनिए यानी रविवार को संतरा यानी ऑरेंज कलर। हरा रंग पहनने से अगर आप लंबे समय से तनाव ग्रस्त हैं तो यह आपको खुशी प्रदान करेगा। इससे आपकी मनोदशा में सुधार होता है, लाल रंग से आपको मेंटल पीस मिलेगा साथ ही इससे ब्लड सेल्स पर भी अच्छा असर पड़ता है। वहीं, पीला रंग पहनने से आपकी बुद्धि का विकास होता है, आप शार्प बनते हैं। जबकि नीला रंग पहनने से आपके दिमाग में होने वाली उथल पुथल शांत होती है। यह रंग बहुत ही ठंडा माना जाता है। सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। गुलाबी रंग आँखों को ठंडक प्रदान करता है, इससे आपके मन में प्यार और दया का संचार होता है।  


13 June 2023
Posted by achhiduniya

कैसे जाने कुंडली में राहु ग्रह है खराब लक्षण व उपाए...?

ज्योतिष शास्त्र में अगर आपकी कुंडली में राहु की स्थिति सही नहीं है, तो व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ व्यक्ति के अपने आप ही नाखून टूटने लग जाते हैं और उसे शारीरिक, मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर राहु की स्थिति खराब है,तो व्यक्ति को डिप्रेशन जैसी गंभीर परेशानियां होती है। सेहत ठीक न होने की वजह से वह मानसिक तनाव में भी पड़ जाता है और बीमारियों में खूब पैसा खर्च करता है। जिससे उसे आर्थिक समस्याएं भी झेलनी पड़ती है। 
कुंडली में राहु की स्थिति ठीक नहीं है, तो व्यक्ति को आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही उसे कई रोग भी झेलने पड़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राहु के खराब होने से व्यक्ति को डिप्रेशन, बाल झड़ना, मानसिक तनाव, नाखुन टूटना जैसे कई समस्याएं झेलनी पड़ती है। इसलिए कुंडली में राहु की स्थिति को मजबूत करना बेहद जरूरी है। कुंडली में राहु की स्थिति को मजबूत करने के लिए सरस्वती मां और हनुमान जी की पूजा करें। 



सिर में चोटी वाले जगह पर बाल बांधकर रखें। जौ या अनाज को दूध में धोकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। सोते समय सिर के पास किसी पात्र में जल भरकर रखें और सुबह किसी पेड़ में डाल दें। ऐसा 43 दिनों तक करें।  कुत्ते को रोटी खिलाएं। राहु को क्रुर और कूटनीति का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। जो कई कड़े संघर्ष करने के बाद व्यक्ति को सफलता प्रदान करता है।
31 May 2023
Posted by achhiduniya

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -