- Back to Home »
- National News »
- कब तक बजाओगे झूठी ताल? बीत गए चार साल नहीं आया लोकपाल...राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
05 January 2018
देश को भ्रष्टाचार के जाल से मुक्त करने के लिए साल 2013 में अन्ना हजारे की अगुवाई में लोकपाल बिल
की मांग के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किया गया था। इसी आंदोलन के दबाव में तत्कालीन
यूपीए सरकार ने लोकसभा में लोकपाल बिल पेश किया था। जो विपक्ष के सहयोग से पास हो
गया था। यह बिल राज्यसभा से भी यूपीए सरकार में ही पास हो गया था। साल 2016
में मौजूदा एनडीए की सरकार लोकपाल बिल में संशोधन का प्रस्ताव लेकर
आई थी, जिस पर लोकसभा में सहमति बनी थी। फिलहाल लोकपाल बिल
रिव्यू के लिए संसद की स्टैंडिंग कमेटी के पास है। प्रक्रियाओं से जुड़ी कमियों के
कारण पिछले चार साल से लोकपाल की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर शायराना अंदाज में पूछा है कि केंद्र में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद भी लोकपाल बिल क्यों नहीं लाया गया? लोकपाल बिल पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 दिसंबर 2013 के एक ट्वीट को भी पोस्ट किया है। उस ट्वीट में पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार में लोकपाल बिल पास होने के लिए सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की तारीफ की थी। 18 दिसंबर 2013 को ही लोकसभा में तत्कालीन यूपीए सरकार ने विपक्ष के सहयोग से लोकपाल बिल पास कराया था, जिसके बाद अब तक इस बिल में एक संशोधन हुए हैं। ट्वीट में राहुल ने लिखा है-: बीत गए चार साल नहीं आया लोकपाल जनता पूछे एक सवाल कब तक बजाओगे झूठी ताल ?