- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस सिंबल {हाथ का पंजा} सीज होना ही चाहिए.... मुख्तार अब्बास नकवी
Posted by : achhiduniya
30 January 2018
बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने चुनाव आयोग से कांग्रेस
पार्टी के चुनाव चिन्ह को बदलने की अपील की है। अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि किसी
भी पार्टी को शरीर के किसी भी अंग का चुनाव चिन्ह नहीं मिलना चाहिए। अश्विनी
उपाध्याय ने अपनी अर्जी में कहा है कि अगर कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ के पंजे को
नहीं बदला गया तो ये संविधान और रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट के अनुसार स्वतंत्र
और निष्पक्ष चुनाव कराने का उल्लंघन होगा। इस मामले में चुनाव आयोग मुख्तार अब्बास
नकवी भी चुनाव आयोग पहुंचे हैं। नकवी ने कहा कि राहुल का यह बयान मॉडल कोड ऑफ
कंडक्ट का वॉयलेशन है, ऐसे में
कांग्रेस सिंबल सीज होना ही चाहिए।
चुनाव आयोग में मुलाकात के बाद नकवी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि उन्होंने इस बयान को बहुत गंभीरता से लिया है और इस पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने छह पेज की याचिका डाली है। छह पेज वाली इस याचिका में कहा है कि चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर 100 मीटर की दूरी तक चुनाव चिन्ह का प्रदर्शन जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 और चुनाव आचार संहिता के नियम चार का उल्लंघन है। इसलिए कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ‘हाथ का पंजा’ रद किया जाना चाहिए।