- Back to Home »
- Property / Investment »
- जल्द ही पतंजलि आयुर्वेद होगा ऑनलाइन उपलब्ध.....
Posted by : achhiduniya
06 January 2018
पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के प्रवक्ता एस के तिजारवाला के
अनुसार पतंजलि आयुर्वेद ने अब ऑनलाइन मार्केट में प्रवेश की तैयारियां कर ली हैं
और जल्द ही दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ एग्रीमेंट होने वाला है। इसके
लिए पतंजलि आयुर्वेद ने 8 सबसे बड़ी
ई-कॉमर्स कंपनियों से समझौता करने वाली है। इन ई-कॉमर्स कंपनियों में अमेजन और
फ्लिपकार्ट भी शामिल हैं। तिजारावाला ने कहा है कि पतंजलि के उत्पादों की ऑनलाइन
शॉपिंग का नया अध्याय जल्द ही शुरू होने वाला है। पतंजलि आयुर्वेट के प्रोडक्ट्स
कई ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर उपलब्ध होंगे। इससे पहले 26 दिसंबर
को पतंजलि आयुर्वेद ने ऐलान किया था कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मुकाबले के लिए
उसकी निगाह डायपर सैनिटरी नैपकिन्स के मार्केट पर भी है।
