- Back to Home »
- Crime / Sex »
- आधार नंबर से मिले 80 हजार फर्जी शिक्षक....मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर
Posted by : achhiduniya
06 January 2018
उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर देशभर में किए गए सर्वे
(एआईएसएचई) 2016-17 में 80
हजार से ज्यादा ऐसे शिक्षकों का पता चला है, जो
देश के तीन या इससे ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थानों में फैकल्टी मेंबर थे। एचआरडी
मंत्रालय ने आधार के जरिए देश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में करीब 80
हजार ऐसे शिक्षकों की पहचान की है, जिनका कोई
वजूद ही नहीं है। प्रकाश जावडे़कर ने यह स्पष्ट किया है कि इनमें से कोई भी शिक्षक
किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय से नहीं है। अब तक, 85 फीसदी
शिक्षक ने अपने आधार नंबर दिए हैं और मंत्रालय का मानना है कि फर्जी शिक्षकों की
तादाद और बढ़ सकती है।
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने एआईएसएचई 2016-17
रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी। जावडेकर ने कहा, कुछ ऐसे फर्जी शिक्षक हैं जो प्रॉक्सी तरीका अपनाते हैं और और कई जगहों पर
पूर्ण कालिक कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। आधार शुरू होने के बाद, ऐसे 80 हजार शिक्षकों की पहचान हुई है और उनके खिलाफ
कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय
में फर्जी शिक्षकों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन कुछ राज्य
एवं निजी विश्वविद्यालयों में ऐसे शिक्षक जरूर हैं। मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों
से सभी कर्मचारियों और छात्रों से आधार संख्या मांगने के लिए कहा है जिससे
ड्यूप्लिकेशन न हो सके।

