- Back to Home »
- Property / Investment »
- ईमानदार कर्जदारों का बैंकों से कर्ज लेना होगा आसान.....
Posted by : achhiduniya
29 January 2018
सरकार ने इसी सप्ताह बैंकिंग क्षेत्र में अनेक सुधारों
की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि वह सार्वजनिक क्षेत्र के 20 बैंकों में 31 मार्च से
पहले 88,139 करोड़ रुपये निवेश करेगी, ताकि
उधारी को बल दिया जा सके और वृद्धि बहाल की जा सके। कालाधन रखने वालों, भ्रष्टाचारियों और हेराफेरी करने वालों पर करारा प्रहार करने के बाद अब
मोदी सरकार ने देश के ईमानदारों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। सरकार ने कहा है
कि देश के ईमानदारों को अब आसानी से कर्ज उपलब्ध कराया जायेगा।
वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार का कहना है कि मौजूदा सुधारों के बाद ईमानदार कर्जदारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से कर्ज लेना आसान होगा। उन्होंने कहा कि इन पहलों के तहत सूक्ष्म, लघु व मझौले उद्यमों एमएसएमई, वित्तीय समावेशी व रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। राजीव कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित इस सुधार प्रक्रिया का एक मुख्य उद्देश्य कर्जदारों की ईमानदारी को पुरस्कृत करना तथा सही व ईमानदार कर्जदारों के लिए जरूरत आधारित वित्त पोषण को आसान व बाधा रहित बनाना है।