- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- अनुष्का और विराट को दोबारा शादी करनी पड़ेगी.....
Posted by : achhiduniya
08 January 2018
नियम के अनुसार अगर कोई भारतीय व्यक्ति किसी अन्य देश
में जाकर शादी करता है तो वह शादी विदेशी विवाह अधिनियम-1969 के तहत रजिस्टर्ड की जाती है। अंबाला
निवासी और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के वकील हेमंत कुमार द्वारा 13 दिसंबर को विदेश मंत्रालय में एक आरटीआइ दायर की गई। 4 जनवरी को रोम स्थित भारतीय दूतावास ने इस आरटीआई के जवाब में कहा कि विराट
और अनुष्का ने नियमानुसार अपनी इस शादी के बारे में इटली स्थित भारतीय दूतावास के
मैरिज ऑफिसर को कोई जानकारी नहीं दी थी।
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीते 11 दिसंबर को इटली में शादी रचा ली है। चंद रिश्तेदारों के बीच की गई इस शादी में एक ऐसी बड़ी चूक हो गई जिसके चलते दोनों को दुबारा शादी करनी पड़ सकती है। असल में इन दोनों ने दूसरे देश में जाकर शादी तो की लेकिन इसकी जानकारी रोम में मौजूद भारतीय दूतावास को नहीं दी। ऐसे में शादी के रजिस्ट्रेशन में बड़ी दिक्कत आ सकती है और अगर ऐसा हुआ तो अनुष्का और विराट को सच में दोबारा शादी करनी पड़ेगी।