- Back to Home »
- Judiciaries »
- कही कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी तो कही रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी....?
Posted by : achhiduniya
07 January 2018
देश के कानून उस देश मे रह रहे नागरिकों के हित व सुरक्षा को ध्यान
मे रख कर बनाए जाते है,लेकिन कई देशो के कानून ऐसे होते है
जो किसी और देश के नागरिकों के लिए आश्चर्य से कम नही होते। आइए एक नजर डालते है
ऐसे ही कुछ कानूनो पर:- @ ऑस्ट्रेलिया में भी एक ऐसा कानून
है, जो बहुत अजीब है। यहां कोई भी अपने घर का बल्ब खुद नहीं
बदल सकता। इसके लिए उन्हें किसी लाइसेंस धारक इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा।@
सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।@ मैसाचुसेट्स एक ऐसी जगह है, जहां रात में बगैर नहाए
बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है, लेकिन उससे अलग खास बात ये है
कि वहां रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी है।@ ऑस्ट्रेलिया
के विक्टोरिया में रविवार को दिन के समय में सुर्ख गुलाबी पैंट्स पहनना मना है।@ नेवाडा के यूरेका की बात करें तो यहां मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस
करना गैरकानूनी है।@ स्विटजरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया
है।@ सेन फ्रांसिस्को में भी एक अजीबो गरीब कानून है। यहां
कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।@ वॉशिंगटन में किसी भी परिस्थिति में वर्जिन के साथ सेक्स करना गैरकानूनी
है। इसमें सुहागरात भी शामिल है।@ ओहियो के ऑक्सफोर्ड में
किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।
