- Back to Home »
- Crime / Sex »
- जल्द ही 13 अंकों का होने वाला है मोबाइल नंबर.... अफवाह से सावधान
Posted by : achhiduniya
21 February 2018
1 जुलाई 2018 के बाद नया नंबर लेने पर 13 अंकों को मोबाइल नंबर मिलेगा। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी कर कहा हैं कि मोबाइल नंबर जल्द ही बदलने वाला है। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। अब मोबाइल नंबर 10 अंकों का नहीं बल्कि 13 अंकों के साथ आएंगे। बीएसएनएल ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोबाइल नंबर की नई सीरीज आने से सभी सेवाप्रदाता कंपनियों को अपना सिस्टम अपडेट करना होगा। इस संबंध में सभी सर्कल की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है। मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने सॉफ्टवेयर को भी 13 अंकों के मोबाइल नंबर के अनुसार अपडेट कर लें, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में इस संबध में निर्णय लिया गया है कि 10 अंकों के लेवल में अब नए मोबाइल नंबरों की गुंजाइश नहीं बची है। इसी कारण 10 से अधिक अंकों की सीरीज शुरू की जाए और बाद में सभी मोबाइल नंबरों को 13 अंकों का कर दिया जाए।
वर्तमान में चल रहे 10 अंकों के मोबाइल नंबरों को अक्टूबर से 13 अंकों के अनुसार अपडेट करना शुरू किया जाएगा। यह काम 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा। अभी यह तय नहीं है कि वर्तमान में चल रहे मोबाइल नंबरों में बदलाव कैसे होगा। नंबरों में 3 डिजिट आगे की तरफ से जुड़ेंगे या अंत में। मोबाइल नंबर के अंकों को लेकर चल रही अटकलबाजी डीओटी (दूरसंचार विभाग) के एम टू एम ऑर्डर के बाद आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने 13 अंकों वाली रिपोर्ट्स को पूरी तरह एक अफवाह बताया है। वहीं, बीएसएनएल ने भी एक ट्वीट करके इन रिपोर्ट्स को खारिज किया है। बीएसएनएल ने ट्वीट कर बताया है कि मोबाइल नंबर के अंक 10 ही रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

