- Back to Home »
- Politics »
- सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी आंध्रप्रदेश को देगी विशेष राज्य का दर्जा...... राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
06 March 2018
केंद्र सरकार ने 2016 में आंध्रप्रदेश के लिए 'विशेष पैकेज' की मांग की थी, लेकिन तेलगु देशम पार्टी सरकार ने दावा किया कि इस पैकेज के तहत कोई कोष जारी नहीं किया गया। इससे आंध्रप्रदेश के लिए विशेष दर्जा की मांग तेज होने लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में सत्ता में आने पर पार्टी आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देगी। आम आदमी पार्टी ने भी इस मांग का समर्थन किया है। आंध्रप्रदेश के लिए विशेष दर्जा की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह से उन्होंने कहा, आंध्रप्रदेश को हम विशेष राज्य का दर्जा देंगे। 2019 में सत्ता में आने के बाद हम यह पहला काम करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि हम एकजुट होते हैं तो हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिला सकते हैं कि आंध्रप्रदेश के लोगों का हक उन्हें दिया जाना चाहिए। बाद में उन्होंने ट्वीट किया, यह मेरा विश्वास है कि विपक्ष अगर इस मुद्दे पर एकजुट होता है तो हम भाजपा सरकार को आंध्र के लोगों के साथ न्याय करने के लिए दबाव बना सकते हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से समर्थन जताने आए हैं। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री के समर्थन के संदेश के साथ आया हूं। इस मुद्दे को कांग्रेस संसद के अंदर या बाहर जहां भी उठाएगी वहां आप उसका समर्थन करेगी।
