- Back to Home »
- Tours / Travels »
- जल्द ही पूर्ण महिला स्टाफ वाला स्टेशन बनेगा नागपुर का अजनी....
Posted by : achhiduniya
09 March 2018
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सराहनीय कदम उठाते हुए डिवीजनल रेलवे मैनेजर ब्रिजेश कुमार गुप्ता ने उठाया। महाराष्ट्र के नागपुर शहर का अजनी रेलवे स्टेशन देश का तीसरा पूर्ण महिला स्टाफ वाला स्टेशन होगा। महिला दिवस के मौके पर इसका शुभारंभ किया गया। स्टाफ में एक स्टेशन मैनेजर, 6 क्लर्क, 4 टीसी, 4 महिला कुली, 4 सफाईकर्मी, और 3 आरपीएफ महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
इसे पूरा करने में सीनियर डिवीजनल रेलवे के मैनेजर केके मिश्रा ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि स्टेशन मैनेजर माधुरी चौधरी के नेतृत्व में 22 महिलाएं काम करेंगी जिसमे से 14 कॉमर्शियल विभाग में तैनात होंगी। इसके पहले मुंबई के माटुंगा और जयपुर के गांधीनगर के रेलवे स्टेशनों में पूर्ण महिला स्टाफ की नियुक्ति की जा चुकी है। सेंट्रल रेलवे के माटुंगा स्टेशन में 8 जनवरी को देश में पहली बार इस तरह की शुरुआत की गई।
माटुंगा रेलवे स्टाफ में 41 महिलाएं तरह-तरह की भूमिकाएं संभाल रही हैं। माटुंगा स्टेशन ने देश में पहली बार यह कारनामा कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा 20 फरवरी को जयपुर के गांधीनगर के स्टेशन में इसे दोहराया गया। यहां पर 28 महिलाओं को स्टेशन की विभिन्न भूमिकाओं के लिए नियुक्त किया गया।


