- Back to Home »
- Politics »
- BJP की अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तैयारी शुरू.....
Posted by : achhiduniya
25 April 2018
2019 लोकसभा चुनाव के लिये बीजेपी उन 90 सीटों को जीतने
पर जोर दे रही है, जहां पिछले चुनाव में वह दूसरे स्थान पर
रही थी। इसके लिये डेढ़ दर्जन केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं को पांच-पांच
सीटों का ‘पालक’ बनाकर अभियान चलाया
जाएगा। भाजपा अब वर्ष 2014 में जीती 283 सीटों के अलावा उन 90 सीटों पर जोर दे रही है,
जिन पर वह 2014 में दूसरे स्थान पर रही थी। इन
90 सीटों पर जीत दर्ज करने की योजना के तहत भाजपा नेतृत्व ने
मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं को पांच पांच सीटों का समूह बनाकर जिम्मेदारी दी है।
इन नेताओं में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जे पी नड्डा,
धर्मेंद्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर, मनोज सिन्हा, नरेंद्र सिंह तोमर, पी पी चौधरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत आदि शामिल हैं।
पार्टी का ध्यान उन 142 सीटों पर भी है जिन पर भाजपा को कभी जीत हासिल नहीं हुई। ये सीटें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर, आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों में हैं। पालक केंद्रीय योजनाओं के जरिए भी जमीन तक पहुंचने की कोशिश करेंगे और संगठनकर्ता के रूप में भी पार्टी को मजबूत बनायेंगे। काफी संख्या में सीटों के लिये प्रभारी तैनात किये जा चुके हैं। भाजपा की इस योजना में वे दो करोड़ मतदाता शामिल हैं जो साल 2000 में पैदा हुए हैं और 2019 में पहली बार वोट डालेंगे। युवा मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भाजपा ने मिशन 2019 के तहत युवाओं पर खासा जोर दिया है। इसके तहत हर बूथ-दस यूथ का फार्मूला पूरे देश में लागू किया जा रहा है।