- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा राज मे किसान,व्यापारी दुखी,महिलाएं असुरक्षित....कमलनाथ
Posted by : achhiduniya
01 May 2018
पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा से मुक्ति चाहती है। जनता भाजपा हटाओ और प्रदेश बचाओ की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का हर वर्ग परेशान है। नौजवान भटक रहा है, किसान और व्यापारी दुखी हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। आज जो भीड़ जमा हुई है, वह जनता की आवाज उठा रही है। कमलनाथ ने कहा कि राज्य में बदलाव की हवा चल रही है और ये बदलाव तय है। प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्य सरकार के कृषि पर दिए जाने वाले आंकड़ों पर कहा कि प्रदेश की 75 फीसदी अर्थव्यस्था कृषि पर निर्भर है।
सरकार जीडीपी के आंकड़ों से जनता को गुमराह करने में लगी है। अब जनता गुमराह नही होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है और सरकार कह रही है कि कृषि पुरस्कार मिल रहे हैं। वहीं कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस राज्य में सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की नीति पर चलेगी। कमलनाथ के साथ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी मौजूद थे।