Posted by : achhiduniya 09 May 2018


शिवसेना और बीजेपी केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार में साथ साथ हैं फिर भी अक्सर शिवसेना बीजेपी की राज्य सरकार और केंद्र सरकार की आलोचना करती रहती है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज चौंकाने वाला बयान दिया है। संजय राउत ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस नबंर वन पार्टी बनकर उभरेगी। बीजेपी जिसने कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए सारी ताकत झोंक दी है। उसके लिए अपनी ही सहयोगी पार्टी के नेता का ये बयान चिंता का कारण हो सकता है। राउत ने कहा कि जब भी किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी अपने केंद्र की सारी मशीनरी और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को वहां कैंपेन करने के लिए भेज देती है। अपने राज्यों को बीच में छोड़कर इस तरह किसी राज्य के चुनाव के लिए जिस तरह केंद्री मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है, पूरा देश ये देख रहा है। संजय राउत ने कहा कि अभी कर्नाटक में धुंध छाई हुई है और जब ये छंटेगी तो कांग्रेस पार्टी नंबर एक पार्टी बनकर सामने आएगी। लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनना शुरू कर दिया है। 
संजय राउत ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में आने वाले विधान परिषद के चुनावों के लिए बीजेपी और शिवसेना के साथ का ये मतलब नहीं है कि 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भी दोनों का गठबंधन होगा। राउत ने कहा कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्नाटक में दर्जनों रैलियां करनी पड़ रही हैं? क्या बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को राज्य के अपने लोगों पर भरोसा नहीं है। जब पीएम की जरूरत देश को चलाने के लिए दिल्ली में है ऐसे में उनका कर्नाटक में कैंपेंन में लगना कितना सही है? योगी आदित्यनाथ पर करारा हमला बोलते हुए राज्य सभा सांसद संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री किस तरह अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ये तो इसी से जाहिर है कि उनका राज्य आंधी-तूफान की चपेट में था जबकि वो कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए चले गए थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -