- Back to Home »
- Politics »
- 2019 भाजपा के लिए वोट मांगने को तैयार आम आदमी पार्टी लेकिन.......
Posted by : achhiduniya
11 June 2018
दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण राज्य की मांग को लेकर एलजी दिल्ली छोड़ो कैंपेन शुरू कर
दिया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से कैंपेन की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा
कि केंद्र सरकार और पीएमओ लगातार हमारे काम को ठप करने की कोशिश कर रही है। एजेंसी
को पीछे छोड़कर हमें काम करने से रोका जा रहा है। केजरीवाल ने विधानसभा
में कहा कि अगर बीजेपी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देती है तो वो उसके लिए
प्रचार करेंगे, दिल्ली का एक-एक वोट उसे मिलेगा, लेकिन अगर ये मांग पूरी नहीं की तो यही जनता बीजेपी से दिल्ली छोड़ने को
कहेगी। पूर्ण राज्य के लिए सरकार की प्रस्तावना पर चर्चा के दौरान सदन में
उन्होंने कहा अगर केंद्र ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया तो, यहां के लोग भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी छोड़ने के लिए कह सकते हैं।
उन्होंने कहा, 2019 के आम चुनाव से पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दें और हम लोगों को भाजपा के लिए वोट देने के लिए कहेंगे। दिल्ली का प्रत्येक वोट फिर भाजपा का होगा, नहीं तो दिल्ली के लोगा भाजपा को दिल्ली से जाने के लिए कहेंगे। प्रस्तावना बिना विरोध के ही सदन में पारित हो गया। उन्होंने लोगों से उनके अधिकार, भविष्य और विकास के लिए लड़ने का आग्रह किया और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि पिछले 1 साल में मैंने कुछ नहीं बोला, इसका नाजायज़ फ़ायदा उठाया गया, लेकिन अब बोलना होगा। आए दिन हम पर नए-नए केस दर्ज होते हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह ये तो बताएं कि पहले के केसों का क्या हुआ। एलजी को हमारे ख़िलाफ़ हथियार बनाया गया।