Posted by : achhiduniya 13 June 2018


भारत के लिए कई चैंपियनशिप्स जीतने वाली और महिला ग्रैंडमास्टर का टाइटल होल्ड करने वाली शतरंज खिलाड़ी सौम्या को जुलाई के अंत में एशियन नेशंस कप चैंपियनशिप में हिस्सा लेने ईरान जाना था। सौम्या ने अपना नाम वापस ले लिया है।  वजह पहनावे की आज़ादी से जुड़ी है,सौम्या ईरान में जाकर हिजाब नहीं पहनना चाहती। ईरानी क़ानून के मुताबिक़ वहां हर महिला का हिजाब पहनना अनिवार्य है।  सौम्या नहीं चाहती कि उनकी कपड़े पहनने की बुनियादी स्वतंत्रता पर कोई रुकावट  आए। अपने फेसबुक पेज पर सौम्या ने लिखा,ये बताते हुए मुझे दुख हो रहा है कि मैंने आने वाली एशियन नेशंस कप चैंपियनशिप से अपना नाम वापस लेने की गुज़ारिश की है,क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मुझे हिजाब या बुरखा पहनने पर मजबूर किया जाए। सबके लिए हिजाब की पाबंदी वाला ईरानी क़ानून मुझे मेरे बुनियादी मानवाधिकारों का सीधा हनन लगता है। ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करते वक़्त खिलाड़ियों के अधिकारों का ध्यान न रखा जाना निराशाजनक है। 
ये मैं समझ सकती हूं कि आयोजक हमसे अपनी नेशनल टीम की ड्रेस या फॉर्मल कपड़े पहनने की उम्मीद करें लेकिन धार्मिक ड्रेस कोड की स्पोर्ट्स में यकीनन कोई जगह नहीं है।सौम्या की फेसबुक पोस्ट:- सौम्या की बात सौ टका सही है। अपनी धार्मिक आस्था किसी और पर थोपना घनघोर वाली असहिष्णुता है। अव्वल तो अपने मुल्क की तमाम औरतों को पब्लिक प्लेस में हिजाब पहनने की सख्ती वाला ईरानी क़ानून अपने आप में क्रूर है। उसके बाद दूसरे मुल्कों की महिलाओं पर भी ये लागू करवाने की कोशिश हद दर्जे की मूर्खता है। कोई क्यों आपकी धार्मिक लाइन को फॉलो करे? अगर आपको इतनी ही दिक्कत है तो खेलिए ही मत ना ही अपने यहां कोई आयोजन करवाइए न कोई आएगा न आपका धर्म संकट में पड़ेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -