Posted by : achhiduniya 15 June 2018


भारत से भागे विजय माल्या पर भारतीय बैंकों को लगभग 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा,कारपोरेशन बैंक,फेडरल बैंक,आईडीबीआई बैंक,इंडियन ओवरसीज बैंक,जम्मू कश्मीर बैंक,पंजाब एंड सिंध बैंक,पंजाब नेशनल बैंक,स्टेट बैंक आफ मैसूर,यूको बैंक,यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया व जेएम फिनांशल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल हैं। अब ब्रिटेन की एक अदालत ने उद्योगपति विजय माल्या को बड़ा झटका देते हुए उसे भारतीय बैंक को 200,000 पाउंड (लगभग 1.81 करोड़ रुपये) चुकाने का आदेश दिया है। न्यायाधीश एंड्रयू हेनशॉ पिछले महीने माल्या की संपत्तियों को कुर्क करने के एक विश्वव्यापी आदेश को पलटने से भी इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय अदालत की इस व्यवस्था को सही ठहराया कि भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाला 13 भारतीय बैंकों का समूह माल्या से लगभग 1.145 अरब पाउंड की वसूली का हकदार है। 
इस आदेश के तहत अदालत ने माल्या से कहा कि वह ब्रिटेन में विश्वव्यापी कुर्की आदेश तथा कर्नाटक के कर्ज वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) के फैसले के पंजीकरण मद में लागत का भुगतान करे। मामले की जानकारी रखने वाले एक कानूनी विशेषज्ञ ने कहा कि अदालत ने माल्या को आदेश दिया कि बैंक की लागत का भुगतान किया जाए। मानक आदेश है कि अगर सम्बद्ध पक्ष भुगतान की जाने वाली राशि को लेकर सहमत नहीं हुए तो अदालत इसका आकलन करेंगे। अदालत द्वारा आकलन का लागत एक अलग प्रक्रिया है जो कि विशेष जज (लागत) के समक्ष अन्य अदालती सुनवाई के साथ समाप्त होगी,लेकिन इस बीच माल्या को कानूनी लागत जवाबदेही के मद में 2,00,000 पौंड का भुगतान करना ही होगा। न्यायाधीश हेनशॉ ने आठ मई को अपने फैसले में माल्या की संपत्तियों को कुर्क करने के विश्वव्यापी आदेश को पलटने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -