Posted by : achhiduniya 16 June 2018


 वित्त वर्ष 2018-19 के लिए नया पूर्ण बजट पेश करने पर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के दोनों दलों की अलग-अलग राय है। कांग्रेस ने कहा है कि नए बजट की जरूरत नहीं है और जोर दिया है कि इसकी जगह पूरक बजट लाया जाना चाहिए। जबकि जेडीएस ने कहा है कि नई सरकार के आगे की दिशा के लिए नए बजट की जरूरत है। नए बजट की पैरवी करते हुए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा वह मुद्दे पर समाधान के लिए जल्द कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। कुमारस्वामी ने कहा, जब भी नई सरकार सत्ता में आती है, तो उसे प्रदर्श्ति करना होता है कि उसके लक्ष्य क्या हैं। हम पूरक बजट नहीं लाना चाहेंगे क्योंकि सरकार के सामने कई नई चुनौतियां हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ जेडीएस ने भी कई नए कार्यक्रम चलाने का वादा किया है। पूरक बजट इनके लिए पर्याप्त नहीं होगा।  
एक प्रश्न के जवाब में, कुमारस्वामी ने कहा,कांग्रेस द्वारा इस सरकार को पांच सरकार तक चलाने का निर्णय लिए जाने के बाद यह उनकी इच्छा है कि वे सरकार को केवल 5 वर्ष ही नहीं 10 साल या 15 साल तक चलने दे। जैसा कि कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन महाराष्ट्र में रहा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस-जेडीएस समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धरमैया ने नया पूर्ण बजट पेश करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे कदम की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि कुछ महीने पहले वह मुख्यमंत्री के रूप में बजट पेश कर चुके हैं। उन्होंने कुमारस्वामी को सलाह दी कि अगर वह कुछ परियोजनाएं लाना चाहते हैं और कुछ कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं तो वह पूरक बजट ला सकते हैं।  सिद्धरमैया के सुझाव पर प्रतिक्रिया जताते हुए दिल्ली में कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि नई सरकार को लोगों को अपना लक्ष्य प्रदर्शित करना होता है। कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया को उनके पिछले बयान के बारे में याद दिलाया कि यदि नई सरकार चुनाव के बाद आती है, तो नया बजट पेश किया जा सकता है। उन्होंने कहा,आज जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। सामान्य तौर पर जब नई सरकार सत्ता में आती है तब यह उसका कर्तव्य है कि वह बेहतर बजट पेश करे और लोगों को इसके जरिये संदेश भेजे। कांग्रेस का कहना है कि नए बजट के बजाय पूरक बजट की लाया जाना चाहिए जबकि जेडीएस ने कहा है कि नए बजट की जरूरत है।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -