Posted by : achhiduniya 23 June 2018

मुंबई वर्ली के एन.एस.सी.आई में आयोजित प्रदर्शनी के जरिये बीएमसी की कोशिश ये बताने की है कि प्लास्टिक के बिना भी जिंदगी जी जा सकती है। प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए नेताओं के साथ-साथ अभिनेता अजय देवगन और काजोल को भी बुलाया गया था। अजय देवगन ने जहां लोगों से प्लास्टिक मुक्ति के इस अभियान से जुड़ने की अपील की, वहीं काजोल ने भी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए बैंक बैलेंस और मकान के साथ एक बेहतर दुनिया देने की अपील की। तकरीबन 100 स्टॉलों में कागज के सुंदर मंडप,  कपड़ों की तरह-तरह की थैली से लेकर, सुपारी के प्लेट, चम्मच, ग्लास और डब्बों के साथ कागज के स्ट्रा तक उपलब्ध हैं। एक चम्मच तो ऐसा भी था, जिससे खाना खाने के बाद उसे भी खाया जा सकता है। 
अनाज से बने चम्मच सादे और चोकलेट जैसे अलग-अलग स्वाद में उपलब्ध हैं। एक बार इस्तेमाल कर फेंक दिए जाने वाली प्लास्टिक पर 23 जून की मध्य रात्रि से पाबंदी लागू हो रही है। इसके लिए मुंबई में जोरदार तैयारी की गई है। प्रतिबंधित प्लास्टिक के साथ पाये जाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए 250 इंस्पेक्टरों का विशेष दस्ता बनाया गया है। इसके अलावा वैकल्पिक सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। पहली बार पकड़े जाने पर 5000 रुपया तो दूसरी बार 10 हजार और तीसरी बार पकड़े जाने पर 25 हजार रुपया और तीन महीने की सजा का प्रावधान है। कोशिश पूरी तरह से प्लास्टिक उन्मूलन की है। इनके इस्तेमाल पर पाबंदी:- सभी तरह की प्लास्टिक की थैलियां,प्लास्टिक के ग्लास, कप, कटोरी प्लेट, चम्मच,थर्मोकोल की प्लेट और ग्लास डेकोरेशन के लिए भी इस्तेमाल नहीं की जा सकती। 
इनके इस्तेमाल पर पाबंदी नहीं:- अस्पताल में इस्तमाल होने वाले प्लास्टिक के उपकरण, सलाईन, बोतल और दवाईयों के पैकेट। प्लास्टिक की पेन, दूध, रेनकोट, खेती और नर्सरी के काम में इस्तेमाल होने वाले सामान रखने के लिए,अनाज रखने के लिए भी 50 माइक्रोन से ज्यादा की प्लास्टिक की थैली। टीवी, फ्रिज,कंप्यूटर जैसे सामानों को पैक करने के लिए भी प्लास्टिक और थर्मोकोल के इस्तेमाल जारी रहेंगे। बिस्कुट, चिप्स और नमकीन के मल्टीलेयर प्लास्टिक पाउच, दूध की थैली, आधा लीटर की पानी की बोतल। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईंधन बचाने के लिए PM मोदी ने पेश की मिसाल, महज 2 गाड़ियों के काफिले में निकले।@ वीडी सतीशन हो सकते हैं केरलम के नए मुख्यमंत्री, कल कांग्रेस करेगी नाम का ऐलान-सूत्र।@ पुणे में अस्पताल के सामने मिला बम, सात घंटे का लगा था टाइमर, जांच में जुटी पुलिस।@ परीक्षा खत्म करो, 12वीं के अंकों के आधार पर दो दाखिला, NEET विवाद के बीच तमिलनाडु सीएम विजय का बड़ा बयान।@ पंचकूला, अंबाला, सोनीपत,हरियाणा 7 नगर निकायों में 6 पर जीती बीजेपी।@ असम मंत्रिमंडल ने UCC लागू करने की मंजूरी दी, 26 मई को विधानसभा में पेश होगा बिल। @ भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा है, RSS इसे नहीं बना रहा है-दत्तात्रेय होसाबले।@ कार्डियक अरेस्ट, शरीर पर 6 जगह चोट के भी निशान,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत का हुआ खुलासा।@ NEET UG-2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी।@ देश के पहले सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 48 मिनट में अहमदाबाद से धोलेरा पहुंचेंगे यात्री।@ LPG का विकल्प खुद बनाएगा भारत, मोदी कैबिनेट ने कोल गैसिफिकेशन प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 3 लाख करोड़ का निवेश।@ मारोली में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बाहर निकले निरमा ग्रुप के ध्रुमिल पटेल और अन्य यात्री।@ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बस से सफर करेंगे, पीएम मोदी की अपील के बाद बड़ा फैसला।@ वेणुगोपाल को बनाया सीएम तो वायनाड को बना देंगे अमेठी, केरल में राहुल-प्रियंका को धमकी।@ दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर, 10 लेन का बाईपास ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, DND-चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक घटेगा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -