Posted by : achhiduniya 08 July 2018

 भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को प्रचलन से बाहर करने की घोषणा के बाद 86 फीसदी नोट व्यवस्था से बाहर हो गए थे। इसकी भरपाई नोटबंदी के बाद जारी 2000 और 500 रुपये के नए नोटों से अविलंब करने की आवश्यकता थी। आरबीआई और सरकारी आंकड़ों के अनुसार आठ नवंबर 2016 तक 500 के 1716.5 करोड़ नोट थे और 1000 रुपये के 685.8 करोड़ नोट थे। इस तरह इन नोटों का कुल मूल्य 15.44 लाख करोड़ रुपये था जो उस समय प्रचलन में मौजूद कुल मुद्रा का तकरीबन 86 फीसदी था। नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2000 और 500 रुपये के नये नोटों की ढुलाई में भारतीय वायु सेना के अत्याधुनिक परिवहन विमान सी-17 और सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस के इस्तेमाल पर 29.41 करोड़ रुपये से अधिक की रकम खर्च की गई।
एक आरटीआई आवेदन के जवाब में भारतीय वायुसेना ने कहा कि सरकार के आठ नवंबर 2016 को 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों को अचानक से प्रचलन से बाहर करने के बाद उसके परिवहन विमानों सी-17 और सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस ने सेक्युरिटी प्रिंटिंग प्रेस और टकसालों से देश के विभिन्न हिस्सों में नोटों की ढुलाई करने के लिये 91 चक्कर लगाए। सेवानिवृत्त कोमोडोर लोकेश बत्रा की आरटीआई के जवाब में वायु सेना ने कहा कि उसने सरकारी स्वामित्व वाले सेक्युरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड को अपनी सेवाओं के बदले में 29.41 करोड़ रुपये का बिल सौंपा है। बत्रा ने कहा, मेरी राय है कि सरकार को रक्षा परिसंपत्ति के इस्तेमाल से बचना चाहिए था और इसकी जगह असैन्य परिवहन विमान की सेवाएं आसानी से ली जा सकती थीं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -