- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- भारत में तीन से चार करोड़ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, रोहिंग्या भी बस गए, तो 10 और कश्मीर तैयार हो जाएंगे.....बाबा रामदेव
भारत में तीन से चार करोड़ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, रोहिंग्या भी बस गए, तो 10 और कश्मीर तैयार हो जाएंगे.....बाबा रामदेव
Posted by : achhiduniya
11 August 2018
हरियाणा के रोहतक मस्तनाथ मठ में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए आरक्षण के मुद्दे पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस व्यवस्था को बदलना चाहिए। आरक्षण दलित और पिछड़ों में समर्थ को नहीं मिलना चाहिए। इसमें क्रीमी लेयर को परिभाषित किया जाना चहिए। उन्होंने कहा कि जब तक गरीबी दूर नहीं होगी, तब तक आरक्षण की आग आसानी से नहीं बुझने वाली। रामदेव ने कहा भारत में तीन से चार करोड़ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। इन लोगों के बाद रोहिंग्या भी भारत में आ गए, जिनको गलत तरीके से ट्रेनिंग दी गई है। अगर रोहिंग्या भी भारत में बस गए, तो 10 और कश्मीर तैयार हो जाएंगे।
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानि एनआरसी पर समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि चाहे वो बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, रोहिंग्या या यहां तक कि अमेरिकी ही क्यों न हों, अवैध प्रवासियों ने हमेशा से भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा पैदा किया है। इस लिहाज से उन सभी को निर्वासित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम एक ही कश्मीर को संभालने में सक्षम नहीं हैं और अगर रोहिंग्याओं को यहां रहने की इजाजत दे दी गई तो वो दस और कश्मीर जैसी समस्याएं पैदा करेंगे। जो देश के लिए वो परेशानी की सबब बन सकते हैं।

