- Back to Home »
- Politics »
- गाय और सुअर का मांस खाने वाले जवाहर लाल नेहरू “पंडित” कैसे हो सकते है.... बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा
गाय और सुअर का मांस खाने वाले जवाहर लाल नेहरू “पंडित” कैसे हो सकते है.... बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा
Posted by : achhiduniya
11 August 2018
राजस्थान विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे को लेकर बयानबाजी में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी में ऐसे कई नेता हैं जो समय-समय पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं, उन्हीं में से एक हैं राजस्थान से बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा, जिन्होंने इस बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर एक नया ब्यान दिया ज्ञानदेव आहूजा ने जवाहर लाल नेहरू के आगे पंडित शब्द लगाने पर आपत्ति जताई है। राजस्थान के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोला और कहा जवाहर लाल जी नेहरू पंडित नहीं थे, जो गाय का मांस खा जाए, जो सुअर का मांस खा जाए।
सुअर मुसलमानों के लिए नापाक है, गाय हमारे लिए पवित्र है। जो बाकी जीव-जानवरों को खा जाए। वो कभी पंडित नहीं थे, लेकिन उनके आगे ब्राह्मन को जोड़ा गया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, ज्ञानदेव का मानना है कि जो गाय और सुअर खाए वह पंडित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा था कि कश्मीर समस्या पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की देन है, जो उन्होंने अपने सौतेले भाई अब्दुल्ला के साथ मिलकर देश को दी थी। उन्होंने कहा था कि कश्मीर के लोगों को दामाद की तरह हम खिला रहे हैं उसेक बावजूद भी पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। वे दो बार कश्मीर जा चुके हैं और वहां देखा कि लोग देशभक्त कम और देशद्रोही ज्यादा हैं।
उन्होंने पीओके को भारत में मिलाकर अखण्ड भारत बनाने की बात कही और कहा कि बीजेपी सरकार इसकी तैयारी कर रही है। अहूजा ने कहा था कि धारा 370 को हटाने का वक्त आ गया है। नेहरु परिवार के कारण देश के 24 टुकड़े हुए हैं और इसलिए वे इंदिरा और नेहरू को स्वर्गीय नहीं कहते हैं नरकीय कहते हैं।


