- Back to Home »
- National News »
- 15 अगस्त के दिन दूरदर्शन के अलावा गूगल और यूट्यूब के माघ्यम से जनता से सीधे मुखातिब होगे पीएम मोदी.....
15 अगस्त के दिन दूरदर्शन के अलावा गूगल और यूट्यूब के माघ्यम से जनता से सीधे मुखातिब होगे पीएम मोदी.....
Posted by : achhiduniya
14 August 2018
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह
दूरदर्शन की कवरेज शुरुआत एक देशभक्ति गाने से होगी जिसे गायक शंकर महादेवन ने
गाया है और पहली बार लाल किले की प्राचीर से एंकर (प्रस्तोता) समारोह की प्रस्तुति
करेंगे। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेमपति ने कहा हम
सामान्य तौर पर जो कुछ करते हैं, वह टीवी और यूट्यूब पर सीधा
प्रसारित होगा। हम गूगल सर्च के होमपेज पर भी लाइवस्ट्रीम उपलब्ध कराएंगे। वेमपति
ने कहा, जब लोग स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कोई चीज तलाशेंगे
तो लाइवस्ट्रीम शीर्ष पर उनके पेज पर नजर आएगा। इससे लाइवस्ट्रीम को देखने वालों
की संख्या और उस तक पहुंच में भारी इजाफा होगा। वेमपति
ने कहा, लाइवस्ट्रीमिंग पिछले कुछ समय से चल रहा है।
पिछले साल 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा था, गणतंत्र दिवस में 30-40 लाख लोगों ने इसे देखा था। यह सामान्य रुझान है। इससे यह और ऊंचे स्तर तक जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रसार भारती ने युवाओं तक पहुंच कायम करने के मकसद से गूगल के साथ गठजोड़ किया है, इस पर वेमपति ने कहा कि दूरदर्शन को लेकर भावना है कि यह पुराने दिनों की यादों से जुड़ा है। युवाओं में दूरदर्शन का ज्यादा ब्रैंड अनुभव नहीं होने के कारण यह उन्हें इससे परिचित कराने का एक तरीका है। प्रसार भारती के सीईओ ने कहा, हमने अपनी डिजिटल मौजूदगी अच्छी-खासी बढ़ाई है।
अब हमारे 37 से ज्यादा सक्रिय यूट्यूब चैनल हैं जो अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग क्षेत्रों से देश भर से सामग्री डाल रहे हैं। वेमपति ने कहा, हमारे सभी क्षेत्रीय समाचार केंद्रों, आकाशवाणी केंद्रों, दूरदर्शन केंद्रों के नेटवर्क में 250 से ज्यादा ट्विटर हैंडल हैं। वे सोशल मीडिया पर सक्रियता से अपलोड कर रहे हैं। यह डिजिटल संपर्क के लिए हमारे व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।