- Back to Home »
- Politics »
- मैं शादी कर चुका हूं....अब पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना ही लक्ष्य....राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
14 August 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी को हराना ही उनकी प्राथमिकता है। हम समान विचारधारा वाली पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं। इनमें वे पार्टियां भी शामिल हैं, जो अतीत में हमसे जुड़ी हुई थीं। साथ ही कुछ नए सहयोगी भी हैं, जिनके साथ मिलकर हम अगले चुनावों में बीजेपी को मात देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि उनका फिलहाल शादी करने का कोई विचार नहीं है। पीएम मोदी को सत्ता से हटाना ही उनका सबसे बड़ा मकसद है। हैदराबाद में मीडिया से बातचीत में राहुल से जब पूछा गया कि शादी के क्या प्लान हैं तो उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी के साथ शादी कर चुका हूं।
उन्होंने किसानों की समस्याओं और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सालाना दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने के अपने वादे में विफल रहे हैं। चीन 24 घंटे में 50 हजार लोगों को रोजगार देता है,जबकि भारत में इसी अवधि के दौरान केवल 458 लोगों को रोजगार मिलता है। राहुल ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस की अगुआई वाला महागठबंधन 2019 में सत्ता में आएगा। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे क्योंकि शिवसेना के अलावा बीजेपी की अन्य सहयोगी पार्टियां उनके दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के खिलाफ हैं।

