- Back to Home »
- State News »
- 9 अगस्त जन-आंदोलन की तैयारी मे मराठा आरक्षण.....
Posted by : achhiduniya
01 August 2018
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा राज्य सरकार जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी। हम इस मुद्दे को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहते, जो कोर्ट में विफल हो जाए। मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान अब तक पांच लोग जान दे चुके हैं। बीड़ में एक, नांदेड़ में एक और औरंगाबाद में तीन लोगों ने जान दी। मुंबई मराठा क्रांति के समन्वयक वीरेंद्र पवार ने बुधवार को बताया कि मराठा समाज के लोग आजाद मैदान पहुंच रहे हैं। फिर 9 अगस्त को जन-आंदोलन होगा।
इससे पहले महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पुणे के पास चाकण में आंदोलनकारियों ने 150 से ज्यादा वाहनों में तोड़-फोड़ की और 55 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुणे-नासिक महामार्ग पर चाकण में हिंसा के बाद सरकारी बस सेवा बंद रखी गई। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिंसा में 8 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। पुलिस ने 4,000 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
दूसरी खबर:-नागपुर मे पिछले एक महीने मे लग-भग 300 धार्मिक स्थलो को तोड़ने को लेकर जय जवान-जय किसान के अध्यक्ष प्रशांत पवार ने बीजेपी को आड़े हाथो लेते हुए शहर मे धार्मिक हिंसा भड़काने और चुनावी मुद्दो से जनता का ध्यान हटाकर उन्हे आपस मे लड़ाए रखने के धंधे को बंद करने की चेतावनी देते हुए.
भाजपा के आमदार सुधाकर कोहले सहित महानगर पालिका के भाजपा प्रत्याक्षी सभापति वीरेंद्र कुकरेजा को भी आड़े हाथो लेकर अपनी गंदी राजनीति के धंधे को बंद करने के साथ जनता के धार्मिक हितो की रक्षा के घोंग बंद करने की सलाह दी।
![]() |
| [ जय जवान-जय किसान संघटन के अध्यक्ष प्रशांत पवार] |



