Posted by : achhiduniya 17 August 2018


सिक्यॉरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) के मैनेजिंग डायरेक्टर और फिक्की की प्राइवेट सिक्यॉरिटी पर कमिटी के चेयरमैन, रितुराज सिन्हा ने कहा, ये निश्चित तौर पर इंडस्ट्री को बदलने वाले नियम हैं और हम इनके लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। नए नियमों से कैश लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में सुरक्षित चलनों और ग्लोबल स्टैंडर्ड को सुनिश्चित किया जा सकेगा। आखिरकार सरकार ने ATM से संबंधित नियमों को जारी कर दिया है। इनमें कहा गया है कि शहरी इलाकों में रात 9 बजे के बाद ATM में कैश नहीं भरा जाएगा और एक कैश वैन में सिंगल ट्रिप में 5 करोड़ रुपये से अधिक नहीं रहेंगे। इसके अलावा कैश वैन पर तैनात कर्मचारियों को हमले, अपराधियों के वीइकल का पीछा करने और अन्य खतरों से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। 
होम मिनिस्ट्री की ओर से जारी ऑर्डर में कहा गया है कि कैश ट्रांसपॉर्टेशन से जुड़े सभी कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच के लिए उनका आधार वेरिफिकेशन भी कराना होगा। सभी कैश वैन में अब CCTV, लाइव GPS ट्रैकिंग और बंदूकों के साथ कम से कम दो सिक्यॉरिटी गार्ड जरूरी होंगे। सिक्यॉरिटी गार्ड की बंदूकों से दो वर्ष में कम से कम एक बार टेस्ट फायरिंग की जाएगी और इनकी बुलेट प्रत्येक दो वर्षों में बदली जाएंगी। कैश ट्रांसपॉर्टेशन से जुड़े कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए विशेष प्रोविजन किए गए हैं। इनमें कैश वैन का वीइकल में बैठे अपराधियों की ओर से पीछा करना, हमले, अपराधियों को भगाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करना और मुश्किल वाली स्थिति से कैश वैन को सुरक्षित निकालने जैसी स्थितियों के लिए ट्रेनिंग शामिल होगी। नियमों में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 बजे के बाद किसी ATM में कैश नहीं भरा जाएगा और एक ATM में लोड करने के लिए कैश को पिछले दिन या दिन की शुरुआत में बैंक से कलेक्ट किया जाएगा.
जिससे कैश भरने का काम निर्धारित समयसीमा से पहले किया जा सके। सभी कैश वैन में GSM बेस्ड ऑटो-डायलर के साथ सिक्यॉरिटी अलार्म और मोटराइज्ड सायरन लगाए जाएंगे। नियमों में उन कैश वॉल्ट को भी शामिल किया गया है,जिनका इस्तेमाल कंपनियां कैश को ATM में ले जाने से पहले रखने और गिनती करने के लिए करती हैं। इन वॉल्ट की CCTV के जरिए निगरानी की जाएगी और इन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा जाएगा। प्राइवेट सिक्यॉरिटी एजेंसी प्रत्येक कर्मचारी की क्रेडिट हिस्ट्री की भी जांच करेगी। इससे डिफॉल्ट करने वाले लोगों को कैश ट्रांसपॉर्टेशन ऐक्टिविटी से दूर रखना सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -