Posted by : achhiduniya 10 August 2018


आईआरसीटीसी की तरफ से दिसंबर 2017 से फ्री इंश्योरेंस की सुविधा दी जा रही है। ऐसा आईआरसीटीसी ने डिजीटल ट्रांजेक्शन को प्रमोट करने के लिए किया था। इसके साथ ही आईआरसीटीसी ने डेबिट कार्ड से टिकट बुकिंग पर लगने वाले चार्ज को भी खत्म कर दिया था। लेकिन अब आईआरसीटीसी की तरफ से फ्री में दी जा रही सुविधा के लिए अब एक निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। ऐसे में टिकट बुक कराने पर आपको पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा। 1 सितंबर से ई- टिकट पर दी जाने वाली मुफ्त ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा नहीं दी जाएगी। अगर कोई यात्री इंश्योरेंस लेना चाहता है तो उसे ई-टिकट कराने के बाद ट्रेवल इंश्योरेंस के लिए अलग से भुगतान करना होगा। यानी अब यात्री की मर्जी पर निर्भर करेगा कि वह इंश्योरेंस लेना चाहता है या नहीं। 
आपको बता दें कि आईआरसीटीसी के इंश्योरेंस की सुविधा सभी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को दी जाती है। इसके तहत अधिकतम 10 लाख रुपये का कवर दिया जाता है। यात्रा के दौरान यदि यात्री की मौत हो जाती है तो ऐसे में 10 लाख रुपये देने का प्रावधान है। पर्मानेंट और पार्शल डिसएबिलिटी होने पर 7.5 लाख रुपये देने का प्रावधान है। वहीं घायलों को दो लाख रुपये देने का प्रावधान है। इसमें 5 साल से कम उम्र वाले बच्चे कवर नहीं होते। ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा देने के लिए आईआरसीटीसी ने आईसीआईसीआई लोम्बर्ड जनरल इंश्योरेंस, रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस और श्रीराम जनरल इंश्योरेंस से करार किया है। इसके तहत एक टिकट पर 92 पैसे का भुगतान करना होगा, टैक्स सहित यह करीब एक रुपये होगा। नए नियम के तहत 1 सितंबर से यह भुगतान यात्री को करना होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ज्ञानेश कुमार को फांसी हो, लोकतंत्र की हत्या सबसे बड़ा आतंकवाद- पप्पू यादव।@ सिंहस्थ के लिए टूटेगा CM मोहन यादव का पैतृक आवास, बहन और दोस्तों के मकान भी। @ मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावरों के बॉर्डर पार से आने की आशंका।@ हाईकोर्ट ने Meta से महिला की मॉर्फ्ड तस्वीरें हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस और CJP नेताओं को भेजा नोटिस।@ ग्लॉक और बरेटा की पिस्टल भूल जाओ भारत की कंपनी ने बनाया 24 राउंड फायर वाली star max 32 पिस्टल।@ आप कैसे काम करते हैं कि हर मामला अदालत पहुंच रहा? HC ने चुनाव आयोग को लगाई लताड़।@ महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न केस में बरी करने के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी।@ ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP का आंदोलन गांधी जयंती से।@ केदारनाथ धाम में कूड़े का अंबार, सिर्फ 5 महीनों में जमा हुआ 50.30 मीट्रिक टन कचरा, पिछले साल की तुलना में ढाई गुना ज्यादा।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे संयम लोढ़ा-विदेशी पिस्टल और 36 कारतूस, दो शूटर गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा।@ गणेश विसर्जन यात्रा में बमबाजी करने वालों को CM योगी की पुलिस ने सिखाया सबक, बारिश में निकाला जुलूस।@ 17 दिन में 543 इमारतें ध्वस्त, 178 सील,सत्य निकेतन हादसे पर MCD ने हाईकोर्ट में दिया जबाब।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -