- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व वर्तमान पीएम मोदी ने अब तक कितनी छुट्टीया ली जाने पूरा सच ....?
Posted by : achhiduniya
12 August 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक एक भी छुट्टी नहीं ली। दुनिया
इस बात को मान चुकी है कि मोदी ने आज तक एक भी छुट्टी नहीं ली है और ऐसा करने
की वजह से मोदी बड़े ही यूनीक प्राइम मिनिस्टर बन गए हैं। मनोज कुमार यादव नाम के
एक शख्स ने 25 नवंबर 2016 को
सूचना के अधिकार के तहत सरकार से एक जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि मनमोहन
सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान कितने दिन छुट्टी
ली है। सरकार ने 10 फरवरी 2017 को जवाब
देते हुए बताया कि 10 साल के कार्यकाल में मनमोहन सिंह ने एक
भी दिन छुट्टी नहीं ली है। ऐसा नहीं होता है कि किसी प्रधानमंत्री को छुट्टी लेनी
होती है,बल्कि संविधान में प्रधानमंत्री की छुट्टी का
कॉन्सेप्ट ही नहीं है। यानी देश का प्रधानमंत्री किसी भी हाल में हर वक़्त ड्यूटी
पर होता है। पीएम साहब/साहिबा देश से बाहर हों, पार्क में
घूम रहे हों, टेरा-कोटा की मूर्तियां देख रहे हों, चाइना के पीएम के साथ झूला झूल रहे हों, शेर की फ़ोटो
खींच रहे हों, वो हर वक़्त सब कुछ ऑन-ड्यूटी कर रहे होते हैं।
इसलिए अपनी जिह्वा पर भी इस वाक्य को मत लाना जिसका संदेश कुछ यूं जाए कि फलाने
पीएम ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है।
आरटीआई अप्लिकेशन के बदले में सरकारी जवाब हाज़िर है।
आरटीआई अप्लिकेशन के बदले में सरकारी जवाब हाज़िर है।

