- Back to Home »
- Politics »
- राहुल गांधी दिमागी रूप से अस्वस्थ हैं.......केंद्रीय मंत्री उमा भारती
Posted by : achhiduniya
27 August 2018
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कांग्रेस का इतिहास काफी बड़ा और पुराना रहा है जब मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे लोगों ने पार्टी की बागडोप संभाली थी मगर आज से एक दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति पार्टी चला रहा है। उमा भारती ने राहुल गांधी को लेकर वि्वादित बयान दिया। विदेश में राहुल गांधी के बीजेपी पर हमले का पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल मानसिक रूप से बीमार हैं। उनके बयानों पर खुद उनकी पार्टी कांग्रेस के नेताओं तक को हैरान कर दिया। राहुल गांधी ने विदेश आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी औऱ कहा था कि कांग्रेस 1984 के सिख दंगों में शामिल नहीं थी जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन पर जोरदार पलटवार किया। उमा भारती ने कहा कि राहुल को शायद पता नहीं कि 1984 में क्या हुआ था।
जिस शख्स को यह ना पता हो कहां कौन सी बात बोलनी है और कौन सी नहीं, वह दिमागी रूप से स्वस्थ नहीं हो सकता है। राहुल ने 1984 में हुए दंगों को दुखद बताते हुए कहा था कि इसमें कांग्रेस का कोई हाथ नहीं था। राहुल के इस बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि कांग्रेस 1984 में हुए सिख दंगों में शामिल नहीं थी ये बात पूरी तरह से झूठ है। सिख दंगों में जिनके खिलाफ भी केस दर्ज हुए वे सभी कांग्रेस के नेता थे। उन्होंने आगे कहा कि राहुल दिमागी रूप से अस्वस्थ हैं मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें। उमा भारती रक्षाबंधन के मौके पर सिहोर में दर्शन करने पहुंची थी। जहां उन्होंने संवाददाताओं के सवालों के जवाबों के दौरान राहुल गांधी पर हमला बोला।

