- Back to Home »
- State News »
- नोटबंदी के जरिए देश को वित्तीय अराजकता में डालने के लिए कौन-सा प्रायश्चित करेंगी मोदी सरकार....शिव सेना
नोटबंदी के जरिए देश को वित्तीय अराजकता में डालने के लिए कौन-सा प्रायश्चित करेंगी मोदी सरकार....शिव सेना
Posted by : achhiduniya
31 August 2018
पार्टी के मुखपत्र सामना में शुक्रवार को एक संपादकीय में कहा गया है, चूंकि नोटबंदी ने देश को वित्तीय अराजकता में डाल दिया, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से किए गए वादों को लेकर कौन-सा प्रायश्चित करेंगे? नोटबंदी की कवायद लोकप्रियता हासिल करने के लिए की गई। शिवसेना ने कहा कि नोटबंदी ने देश के लिए परेशानियां खड़ी की। पार्टी ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया, जिस पर रिजर्व बैंक ने भी मुहर लगाई।
पार्टी ने कहा, ‘मोदी ने कहा था नोटबंदी का मतलब भ्रष्टाचार, काला धन और जाली नोटों को हमेशा के लिए खत्म करना है। पिछले दो वर्षों में ये सभी चीजें बढ़ गई। ये दावे भी खोखले साबित हुए कि नोटबंदी से कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां खत्म हो जाएंगी और घाटी में शांति स्थापित होगी।


