- Back to Home »
- Politics »
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर प्रहार..इस देश में अच्छे दिन आए नहीं..रणदीप सुरजेवाला
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर प्रहार..इस देश में अच्छे दिन आए नहीं..रणदीप सुरजेवाला
Posted by : achhiduniya
15 August 2018
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
लाल किले से देश को दिए गए भाषण मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन
आरोग्य अभियान, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार, मुद्रा योजना और स्वच्छ भारत मिशन के सकारात्मक प्रभाव, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, माओवाद,
किसानों, तीन तलाक विरोधी विधेयक और कई अन्य
मुद्दों के बारे में बात की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को दिए
गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को खोखला करार देते हुए कहा कि बेहतर होता, अगर मोदी
अपने इस आखिरी भाषण' में राफेल, अर्थव्यवस्था
की स्थिति और नफरत के महौल पर सच बोलते। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप
सुरजेवाला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल और कुछ
अन्य मुद्दों पर बहस करने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार करनी
चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को राफेल पर बहस की चुनौती दी है।
हम चाहते हैं कि मोदी जी राहुल गांधी की चुनौती करें। वह राफेल, व्यापमं, भ्रष्टाचार, किसान और रोजगार, देश में फैली अफरातफरी, गिरती अर्थव्यवस्था पर और नफरत के माहौल पर बहस करें। देश में नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है, उस पर भी वह कुछ नहीं बोले। चीन और पाकिस्तान आंखे दिखा रहे हैं, इस पर वह कुछ नहीं बोले। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, काश, मोदी जी अपने भाषण में सच्चाई बोल पाते। इस देश में अच्छे दिन आए नहीं, लेकिन देश को सच्चे दिन का इंतजार है। ये सच्चे दिन उस वक्त आएंगे जब मोदी जी जाएंगे।