- Back to Home »
- State News »
- आशुतोष का इस्तीफा.....केजरीवाल का इनकार...क्या “आप पार्टी” मे जान डालने की चाह या पतन की राह ...?
Posted by : achhiduniya
15 August 2018
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे
दिया है,हालांकि आशुतोष ने इसके लिए निजी वजहों
का हवाला दिया है। आम आदमी पार्टी ने 53 वर्षीय आशुतोष के
इस्तीफे पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। आशुतोष पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आए थे और पिछले चार साल से पार्टी के साथ
जुड़े थे। आशुतोष ने 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया था
और चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, मगर उस चुनाव में उनकी हार हुई थी। इस साल आम आदमी पार्टी की ओर से
राज्यसभा न भेजे जाने की वजह से वह नाराज चल रहे थे। यही वजह है कि अब ऐसी भी
खबरें हैं कि आशुतोष राजनीति से भी सन्यास ले सकते हैं। आशुतोष दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी माने जाते रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, सुशील
गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा में भेजा था। इस्तीफा देने के बाद आशुतोष ने
कहा कि हर यात्रा का एक अंत होता है। AAP के साथ मेरा जुड़ाव
जो बहुत ही अच्छा/क्रांतिकारी था उसका भी अंत हुआ है। मैंने पार्टी से इस्तीफ़ा दे
दिया है और PAC से इसे मंज़ूर करने को कहा है। ये पूरी तरह से
निजी कारणों से है। पार्टी का शुक्रिया और मेरा साथ देने वालों का भी शुक्रिया। आगे
आशुतोष ने मीडिया से कहा कि कृपया मेरी निजता का सम्मान करें। मैं किसी तरह से कोई
बाइट नहीं दूंगा।
My association with AAP which was beautiful/revolutionary has come to an end.I have resigned from the party/requested PAC to accept the same. It is purely for a very very personal reason: Ashutosh pic.twitter.com/fC2ADJWxm1 August 15, 2018
मगर अब अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा मंजूर करने से मना कर दिया है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि वह आशुतोष के इस्तीफे को मंजूर नहीं करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने आशुतोष के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा, कैसे हम आपके इस्तीफे को स्वीकार कर सकते हैं, ना, इस जनम में तो नहीं... उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि , आशुतोष सर हम आपको बहुत प्यार करते हैं। अगर याद करें तो प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी से अपमानित कर निकालने की कमान एक तरह से कुमार विश्वास और आशुतोष के हाथों में ही सौंपी गई थी। आशुतोष की विदाई के साथ आप का बौद्धिक सफाई अभियान पूरा हुआ दिखता है। अब आम आदमी पार्टी भारत की खांटी राजनैतिक पार्टी बन गई है।
उसके ऊपर अब आंदोलनकारी होने की तोहमत नहीं लगाई जा सकती। पार्टी के पास अब अपना एक आला कमान है और उसके इर्द-गिर्द चारण भाटों की टोली है। अब वह ठीक वैसी ही पार्टी है, जैसी पार्टियां भारत में चलती हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि हर प्रतिभा सम्पन्न साथी की षड्यंत्र पूर्वक निर्मम राजनैतिक हत्या के बाद एक आत्म मुग्ध असुरक्षित बौने और उसके सत्ता-पालित, 2G धन लाभित चिंटुओं को एक और आत्मसमर्पित-क़ुरबानी मुबारक हो! इतिहास शिशुपाल की गालियां गिन रहा है। आज़ादी मुबारक।