- Back to Home »
- Politics »
- वैश्याए सीएम शिवराज चौहान से बेहतर....कांग्रेस विधायक सुंदर लाल तिवारी ने डिक्शनरी खोलकर बताई परिभाषा...
वैश्याए सीएम शिवराज चौहान से बेहतर....कांग्रेस विधायक सुंदर लाल तिवारी ने डिक्शनरी खोलकर बताई परिभाषा...
Posted by : achhiduniya
20 August 2018
रीवा जिले के गुढ़ से कांग्रेस के विधायक सुंदर लाल तिवारी ने कुछ दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान को वैश्या कहा था और शनिवार को जब भोपाल में पत्रकारों के बीच पहुंचे तो फिर से न केवल अपने बयान पर अड़ गए बल्कि वैश्याओं को शिवराज से बेहतर बता दिया। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस विधायक अपने साथ बकायदा डिक्शनरी लेकर भी आए थे और उसी डिक्शनरी से देख कर तिवारी ने बताया कि उन्होने शिवराज को किस संदर्भ में वैश्या कहा था। डिक्शनरी खोलकर उसमें से पढ़ते हुए सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि मुझे मालूम था कि आप लोग ये सवाल पूछेंगे इसलिए मैं अपने साथ डिक्शनरी लेकर आया हूं। मैं विधायक हूं और एक जिम्मेदार आदमी हूं। मुझे अपने कहे का रत्ती भर भी अफसोस नहीं है। अंग्रेजी में प्रॉस्टिट्यूट का हिंदी में मतलब है। अपने गुण, योग्यता आदि को निंदित काम में लगाना, ये भी प्रॉस्टिट्यूट का अर्थ है। सुंदरलाल तिवारी के इस बयान पर बीजेपी सूबे के राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है।
विश्वास सांरग ने कहा है कि आपत्तिजनक बयानबाजी पर कांग्रेस, मणिशंकर अय्यर को तो चुनाव के वक्त बाहर कर देती हैं और चुनाव खत्म होने के बाद उनको वापस ले लेती हैं। सारंग ने कहा कि तिवारी जैसे संस्कारहीन व्यक्ति को ताकत इसलिए भी मिल जाती है क्योंकि मणिशंकर अय्यर को गलती करने के बाद भी कांग्रेस वापस ले लेती है। सारंग ने साफ कहा कि बीजेपी इसे चुनावी मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस ने सुंदरलाल तिवारी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जिस संदर्भ में तिवारी ने सीएम शिवराज को वैश्या कहा वो गलत नहीं है। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि जहां तक तिवारी का बयान है,उन्होंने जिस परिप्रेक्ष्य में इस बात को कहा उसमें कहीं कोई गलती नहीं है और हमने तो बीजेपी के नेताओं द्वारा मीडिया को प्रेस्टिट्यूट कहते देखा है।

