- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सिद्धू के खिलाफ राजद्रोह सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.....
Posted by : achhiduniya
20 August 2018
पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री सिद्धू के पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले लगने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और अकाली दल के नेताओ के साथ देश की जनता उन पर लगातार उन्हे कोस रही हैं। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए थे। समारोह के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलते और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान के साथ बैठे नजर आए थे, जिसके बाद से लगातार विवाद जारी है। आर्मी चीफ से गले मिलने और पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठने पर सिद्धू सफाई भी दे चुके हैं।
![]() |
| [अधिवक्ता सुधीर ओझा] |

