Posted by : achhiduniya 14 August 2018


 हाल ही मे पीएम मोदी द्वारा एक कार्यकर्म मे नाले की गैस से चाय बनाने का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया। मोदी ने 10 अगस्त को बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में कहा था- 'मैंने एक अखबार में पढ़ा था कि एक शहर में नाले के पास एक व्यक्ति चाय बेचता था। उस व्यक्ति के मन में विचार आया कि क्यों न गंदी नाली से निकलने वाले गैस का इस्तेमाल किया जाए। उसने एक बाल्टी को उल्टा कर उसमें छेद कर दिया। उसमें पाइप लगा दिया।  अब गटर से जो गैस निकलती थी, उससे वो चाय बनाने लगा। यहां तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन पर तंज कसते हुये कहा कि पीएम मोदी का कार्यक्रम है 'नाले से गैस निकालो और पकौड़े बनाओ'। पीएम मोदी ने जिस शख्स का जिक्र किया था अब वह खुद सामने आये हैं। छत्तीसगढ़ के रहने वाले इस शख्स का नाम श्याम राव शिर्के है जो कि मैकेनिक कांट्रैक्टर हैं। 
वह कोई इंजीनियर नही हैं और सिर्फ 11वीं तक पढ़े हैं,लेकिन उन्होंने अपने जीवन में ऐसे कई प्रयोग किये हैं। श्याम राव शिर्के ने बताया कि मैंने नाले से पानी इकट्ठा कर उसके लिये एक मिनी कलेक्टर बनाया ताकि पानी से निकलने वाले गुबारों को इकट्ठा किया जा सके। इसके बाद गैस को इकट्ठा करने के लिये एक ड्रम का इस्तेमाल किया।  यह प्रयोग सफल रहा, मैंने यहां निकली गैस को स्टोव से कनेक्ट कर दिया और फिर चाय बनाई। शिर्के का कहना है कि नाले से निकलने वाली खराब गैस पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है,लेकिन अब इसका इस्तेमाल ऐसी चीजों के लिये किया जा सकता है। श्याम राव शिर्के ने अब नाले और कीचड़ से निकलने वाली गैस का पेटेंड भी करा लिया है। श्याम राव शिर्के ने बताया कि नगर निगम के लोगों ने पहले हमारी तकनीक की अहमियत नहीं समझी और हमारे सामान को उठाकर फेंक दिया।
कुछ लोगों ने मुझे एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी,लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे इसलिये मैंने कुछ नहीं किया। शिर्के को वैज्ञानिकों ने बताया कि उसके पेपर उच्चाधिकारियों के भेज दिये गये हैं,लेकिन दो साल हो गये आज तक किसी ने भी कुछ नहीं किया,लेकिन कल ही पता चला कि मेरा जिक्र मोदी जी ने किया है।  उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के साइंस और टेक्नॉलजी विभाग की ओर मुझे पैसे दिये गये हैं। मैंने फिर से उपकरणों को नाले में लगाकर अच्छी खासी गैस इकट्ठा कर ली है। इसे एक घर में लगाकर खाना बनाया जाता है। इसे अभी 4-5 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -