Posted by : achhiduniya 24 August 2018


नागपुर:- केन्द्र सरकार, वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत नया सचिवालय भवन सिविल लाइंस, नागपुर स्थित बुनकर सेवा केन्द्र में बुनाई, रंगाई, प्रिंटिंग तथा टेक्सटाईल्स डिजाइनिंग के 4 तथा 1 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाते हैं। 4 महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम क्रमशः 1 अप्रैल, 1 अगस्त तथा 1 दिसम्बर को शुरू  होता है। 1 महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम किसी भी महीने की 1 तारीख को शुरू होता है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्रारम्भ होने वाले किसी भी महीने के पूर्व पड़ने वाले कार्यदिवस को कार्यालय प्रमुख से मिलकर प्रशिक्षण हेतु अपनी अभ्यर्थिता प्रस्तुत कर सकते हैं। जिन्हें टेक्सटाइल्स का मूल प्रशिक्षण लेकर भविष्य में छोटा-मोटा उद्योग शुरू करना हो अथवा नौकरी भी करनी हो तो उनके लिए यह एक अच्छी उपलब्धि है। सामान्य वर्ग के लिए इसकी फीस रु. 600/- प्रतिमाह तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन-जाति के लिए रु. 300/- प्रतिमाह होगी। 
यह प्रशिक्षण पाकर व्यावहारिक ज्ञान में भी काफी बढ़ोत्तरी होगी और भविष्य में सफलतम उद्योजक बनने में मदद मिलेगीइसलिए आम जनता से इसका लाभ उठाने के  अपील बुनकर सेवा केन्द्र, नागपुर के उपनिदेशक तथा कार्यालय प्रमुख श्री वाई.के. सूर्यवंशी ने की हैं। हथकरघा बुनकरों की समस्याएँ उनके लिए भारत सरकार की योजनाएँ तथा हैंडलूम बुनकरों की गिनती के लिए भी केन्द्र के कार्यालय प्रमुख से सलाह-मशवरा किया जा सकता है और सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस केन्द्र में चलाए जानेवाले एन.आई.ओ.एस.  के दसवी कक्षा के समकक्ष व्‍यावसायिक कौशल्‍य प्रमाणपत्र अभ्‍यासक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया सबंधी भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है जिसकी प्रवेश  अंतिम तिथी 31 अगस्त 2018 है।  इस केन्द्र में कॉमन सर्विस सेंटर की भी सेवा उपलब्ध है। जिनको आधार, इ-रिटर्न, पासपोर्ट, बिजली बिल, टेलीफ़ोन बिल, पैन कार्ड, आदि बनवाने हैं वे यहाँ आकर अपना काम करवा सकते हैं।
दूसरी खबर:-
बुनकर सेवा केन्द्र नागपूर द्वारा 27 अगस्त तक नाम  सम्मिलित करने का आवाहन......
नागपुर :- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा बुनकर भाईयों और बहनो के लिए चौथी राष्ट्रीय हथकरघा जनगणना चल रही हैइसमे जो बुनकर भाई और बहने शेष रह गये है,   वे  सीवील लाईन्स स्थित बुनकर सेवा केन्द्रनागपुर के उपनिदेशक श्री सूर्यवंशी,(फोन नंबर- 0712-2560176)  इनके कार्यालय मे अपने आवेदन दिनांक 27 अगस्त 2018  तक जमा करवा दे तथा इस जनगणना मे अपना नाम  सम्मिलित करे,ऐसा आवाहन बुनकर सेवा केंद्र की और से किया गया है। इस जनगणनासे संबंधित तथ्य वैबसाइट http://www.handloomcensus.gov.in/ पर बुनकर के लिए उपलब्ध है।

तीसरी खबर:-   जुड़वा युवा,युवतियो का सम्मेलन....
नागपुर:- जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल ऑरेंज सिटी के तत्वाधान मे जे सी आई ऑरेंज सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज पावा ने 9 सितंबर 2018 रविवार के दिन सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक जुड़वा नंबर-1 सम्मेलन का आयोजन रजवाड़ा पॅलेस गांधी सागर के पास नागपुर मे होने की जानकारी दी। इस की विशेषता का वर्णन करते हुए उन्होने बताया कि इस सम्मेलन मे बच्चे,युवा से लेकर 80 साल आयु वर्ग तक के 300 से भी अधिक लोग हिस्सा लेने वाले है। 
मनोज पवा ने बताया कि सम्मेलन मे जुड़वाओ का विशिष्ट पद्धति से विभाजन कर राजनैतिक,सामाजिक,खेल जगत,शैक्षणिकता पर आधारित सवाल-जवाब किए जाएंगे। जे सी आई ऑरेंज सिटी मेंबर्स के सदस्यो मे 50-60 महिलाए सदस्य भी है। साथ ही जेसीआई मेंबर्स के साथ उनकी जीवन संगनिया भी इस सम्मेलन मे उनका हाथ बटाएँगी। विजेताओ को सम्मान चिन्ह के रूप मे ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिए जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जेसी संदीप दत्ता:-9028949900, जेसी अभिषेक नाकाड़े -7387003564स्वप्निल अग्रवाल-9371455299,दिलीप लोहिया-9881233583,अनूप टंडन-9021960454 इन नंबरो पर संपर्क करके भाग लेने के लिए इच्छुक जुड़वा लोग पंजीयन करा सकते है।
पत्र परिषद के माघ्यम से सारी जानकारी जेसीआई ऑरेंज सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज पावा ने दी। साथ ही के सी आनंद टाओरी,संदीप दत्ता,अभिषेक नाकाड़े,देवेन्द्र रोकड़े आदि सदस्य उपस्थित थे।           

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -