- Back to Home »
- Politics »
- जेपीसी यानी झूठी पार्टी कांग्रेस....राष्ट्र का आईक्यू आपसे ज्यादा है..राहुल गांधी पर अमित शाह का तंज़
जेपीसी यानी झूठी पार्टी कांग्रेस....राष्ट्र का आईक्यू आपसे ज्यादा है..राहुल गांधी पर अमित शाह का तंज़
Posted by : achhiduniya
30 August 2018
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट से मोदी सरकार द्वारा किए गए राफेल सौदे का बचाव करने को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली पर हमला किया था। जिस पर बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने ट्वीट हलमा किया, आपने राफेल की कीमत दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में अलग अलग बताई, जिससे देश को मूर्ख बनाने का आपका झूठ स्पष्ट है,लेकिन राष्ट्र का आईक्यू आपसे ज्यादा है। अमित शाह ने जेपीसी को ‘झूठी पार्टी कांग्रेस’ बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का राष्ट्र को मूर्ख बनाने का झूठ स्पष्ट है। शाह ने ट्विटर पर दिए जवाब में गांधी के ट्वीट को टैग किया।
शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अलग- अलग स्थानों पर विमान की कीमत अलग- अलग बताई है। राहुल गांधी की ओर से जेपीसी जांच की मांग और 24 घंटे में जेटली को जवाब देने के व्यंगात्मक सुझाव पर शाह ने कहा, ‘24 घंटे क्यों जब आपके पास आपकी जेपीसी-झूठी पार्टी कांग्रेस है।

