- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव न कराने पर राजनीतिक पार्टियों को चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए......मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे
बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव न कराने पर राजनीतिक पार्टियों को चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए......मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे
Posted by : achhiduniya
30 August 2018
महाराष्ट्र नव निर्माण
सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने चुनावों के दौरान ईवीएम मशीन में होने वाली कथित
गड़बड़ियों के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आने के लिए पत्र लिखा है।
उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध किया है कि जब तक चुनाव आयोग वीवीपैट मशीन
उपलब्ध नहीं कराती तब तक चुनाव न कराए जाएं। साथ ही राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई
उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना से भी चुनावों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया है।
ठाकरे ने अपने पत्र में ईवीएम मुद्दे को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी
पार्टियों से ध्यान देने की गुहार लगाई है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि चुनावों में इस्तेमाल होने वाली बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से देश में कई सरकारें बदली हैं। जनता का फैसला हमें स्वीकार्य होता है। असली वोटर राजा है,लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से इस अधिकार का उल्लंघन किया गया है। ठाकरे ने अपने पत्र में लिखा है कि ईवीएम मशीनों की वैधता संदेह के घेरे में है। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि अगर चुनाव आयोग बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव नहीं कराता है तो सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव का बहिष्कार करें।