- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस कमजोरों के संरक्षण के लिए समर्पित पार्टी है.....अध्यक्ष राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
24 August 2018
हाउस ऑफ कॉमंस परिसर में ‘भारत एवं विश्व’ नाम के एक परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने देश की पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों को अलग-थलग रखने की राजनीति के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसी ताकतों की कट्टर और नफरत से भरी विचारधारा को भारत पर थोपने की कोशिश के खिलाफ चेताया। राहुल ने कहा, हम 2019 में चुनाव जीतने जा रहे हैं और हम ऐसे भारत में वापसी कर सकते हैं। जहां लोगों का सम्मान किया जाता था और पूरे देश को एकजुट रखा जाता था। उन्होंने कहा कि भारत में बांटने वाली ताकतों से मुकाबले के लिए कांग्रेस पार्टी एक ताकतवर गठबंधन बना रहा है।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस कमजोरों के संरक्षण के लिए समर्पित पार्टी है। उन्होंने सत्तासीन ताकतों पर हमला बोलते हुए कहा कि वह विमर्श और अपने विचारों से इत्तेफाक नहीं रखने वालों को दबा रही है। ब्रिटेन के सांसदों और स्थानीय नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि युवा नेताओं को साथ लाकर और महिला नेताओं को ज्यादा जगह देकर पार्टी खुद को बदलने को लेकर प्रतिबद्ध है।

