- Back to Home »
- State News »
- सर्पदंश से होने वाली मौत को राज्य में आपदा घोषित किया योगी सरकार ने...
Posted by : achhiduniya
25 August 2018
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी जिले के तराई क्षेत्र में आई बाढ़ के हवाई सर्वेक्षण के बाद एक फैसला लिया गया है। जिसमे नेपाल से बहने वाली नदियों की वजह से बाराबंकी के जिलों में घाघरा नदी का कोहराम मे सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जबकि किसानों की सारी फसल नदी में समा गई है। बाढ़ की विनाशलीला को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस आपदा में सांप के कांटने से भी मौत का मामला सामने आ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सांप काटने से होने वाली मौत को आपदा की श्रेणी में रखा गया है। सांप के काटने से होने वाली मौत पर चार लाख रुपये की तत्काल मदद करने के अलावा इससे संबंधित वैक्सीन जिला अस्पताल और सीएचसी में इसकी व्यवस्था करवाई गई है। योगी सरकार ने सर्पदंश से होने वाली मौत को राज्य में आपदा घोषित किया है।

