- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- गांधीगिरी के टॉपर बने माफिया डॉन अरूण गवली.....
Posted by : achhiduniya
15 August 2018
बीते कुछ साल पूर्व
माफिया डॉन अरूण गवली को 2012 में शिवसेना के एक नेता की हत्या के लिए दोषी करार दिया
गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अरूण गवली इस वक्त नागपुर सेंट्रल जेल में
उम्रकैद की सजा काट रहा है। डॉन अरुण गवली ने 2017 की गांधी जागरूकता परीक्षा में टॉप किया है।
सहयोग ट्रस्ट के ट्रस्टी रवींद्र भूसरि ने कहा,गवली ने
प्रश्नपत्र में पूछे गए 80 सवालों में से 74 सवालों के सही जवाब दिए। हमें खुशी है कि उसने जेल में गांधीवाद के
सिद्धांतों को आत्मसात करने की गंभीरता से कोशिश की है। कुल 160 कैदियों ने एक अक्टूबर, 2017 को हुई परीक्षा में खुद
से भाग लिया था।
इनमें से बारह कैदी मृत्युदंड का सामना कर रहे हैं और कई उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने वालों में कई ऐसे भी थे, जिनके मामले की सुनवाई हो रही है। आम तौर पर तो 30 जनवरी को रिज़ल्ट घोषित कर दिए जाते हैं,लेकिन इस साल जांच के कुछ मुद्दों के चलते इसे लेकर सात महीने की देरी हो गई।
भूसरि ने कहा कि संयोग से टॉपर अरुण गुलाब अहीर उर्फ अरुण गवली ने 2017 की परीक्षा के लिए मूल रूप से आवेदन नहीं किया था। उन्होंने कहा, गवली ने बाकी उम्मीदवारों को बम्बई सर्वोदय मंडल (बीएसएम), मुंबई से बेहतरीन स्टडी मटीरियल और अन्य किताबें भेजी जाती देखकर परीक्षा में भाग लेने की अपनी इच्छा जाहिर की। सहयोग ट्रस्ट द्वारा एक फंक्शन आयोजित किया गया जिसमें टॉपर्स को खादी के कपड़ों के गिफ्ट हैंपर, महात्मा गांधी से जुड़ी किताबें, रुमाल, पेन, डायरी वगैरह दिया गया।