- Back to Home »
- State News »
- भीमा-कोरेगांव मामला महाराष्ट्र सरकार हाजिर हो..... NHRC
Posted by : achhiduniya
29 August 2018
भीमा-कोरेगांव मामले में पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया है। NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में इतिहासकार रोमिला थापर, देवकी जैन, प्रभात पटनायक, सतीश देशपांडे और माया दारूवाला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किए गए इन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर माओवादियों से संपर्क होने का संदेह है। न्यायालय में दायर याचिका में इन कार्यकर्ताओं की रिहाई का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा, इन गिरफ्तारियों के मामले की स्वतंत्र जांच कराने का भी अनुरोध याचिका में किया गया है।
भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच कर रही पुणे पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद औऱ रांची में एक साथ छपेमारी कर घंटों तलाशी ली थी औऱ फिर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुणे पुलिस के मुताबिक सभी पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन से लिंक होने का आरोप है। जबकि मानवाधिकार कार्यकर्ता इसे सरकार के विरोध में उठने वाली आवाज को दबाने की दमनकारी कार्रवाई बता रहे हैं।

